छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : जिला सूचना एवं जन सम्पर्क कार्यालय द्वारा पॉलीथीन के विरूद्ध चलाये जा रहे सतत अभियान के क्रम में शुक्रवार को 'ओजोन दिवस' पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जेआरडी टाटा स्पोटर््स कॉम्पलेक्स में पर्यावरणीय स्वच्छता को लेकर जन सहभागिता से मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। जिले के डीसी अमित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस जागरूकता दौड़ में शहर के सैकड़ों युवाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

दौड़ी बड़ी हस्तियां

आयोजन में पदमश्री विश्व चैम्पियन तीरंदाज दीपिका कुमारी, द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित पूर्णिमा महतो, अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तीरंदाज झानु हांसदा, विश्व चैम्पियन मुक्केबाज अरूणा मिश्रा सहित, अर्जुन अवार्ड से सम्मानित बागीचा सिंह जैसे कई जाने माने राष्ट्रीय स्तर के खिलाडि़यों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु लोगों को प्रेरित किया। मैराथन आरम्भ होने से पूर्व दीपिका कुमारी ने खिलाडि़यों को बैज लगा कर उनका उत्साहवर्धन किया। उक्त मिनी मैराथन में जैप-6, आईआरबी तथा जिला पुलिस के जवानों, सिविल डिफेंस, रेड क्रॉस तथा एनसीसी के सदस्यों, कस्तूरबा की छात्राओं, टाटा स्पोटर््स के खिलाडि़यों सहित शहर के गणमान्य नागरिकाें एवं स्वैच्छिक पर्यावरण प्रेमियों ने सहभागिता निभाई।

इनकी रही भागीदारी

इस मौके पर टाटा खेल विभाग के प्रमुख मुकुल राय चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार, जैप समादेष्टा शैलेन्द्र वर्णवाल, सिटी एसपी प्रशांत आनन्द, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी संजय कुमार, सिविल सर्जन एसके झा, डीएसपी केएन मिश्रा, डीएसपी यातायात विवेकानन्द ठाकुर, भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, जुस्को के पदाधिकारी निर्मल कुमार, जेआरडी टाटा खेल परिसर के पदाधिकारी सतनाम सिंह व हसन ईमाम, रेडियो जॉकी प्रसून, सिविल डिफेंस के अनुदेशक एके श्रीवास्तव व शकील अनवर, रेड क्रॉस के सेक्रेटरी विजय सिंह, जीवनदायिनी ट्रस्ट, कलामन्दिर आदि कई संस्थाओं के स्वैच्छिक सदस्य, सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आए पर्यावरण व खेल प्रेमी मौजूद थे।

विनर्स को मिला प्राइज

दौड़ की समाप्ति के उपरान्त महिला तथा पुरूष वगरें में प्रथम तीन स्थान प्राप्त धावकों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। महिला वर्ग में प्रथम स्थान बसंती हेम्ब्रम जबकि दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमश: संगीता होरो व पिंकी मार्डी रहीं। पुरूष वर्ग में मिनी मैराथन विजेताओं में खेला सोरेन, रजीउर रहमान तथा हेमन्त गोप को क्रमश: पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान रहा। कार्यक्रम का संचालन डीपीआरओ संजय कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन एसडीओ सूरज कुमार ने किया।