CHAKRADHARPUR: नाबालिग को अगवा कर गैंग रेप करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को लेकर किशोरी के बयान पर बरंगा गांव के चार युवकों के खिलाफ मनोहरपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों में मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बरंगा गांव के ऊपर टोला निवासी विवेक केरकेट्टा, राजू केरकेट्टा, बॉबी देवल केरकेट्टा और आशीष केरकेट्टा हैं।

नहीं हुई है गिरफ्तारी

इनमें से अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। किशोरी द्वारा थाने में दर्ज कराए गए बयान के अनुसार मंगलवार को वह काम के लिए जमशेदपुर जाने को निकली थी। तभी उंधन गांव के पास चार युवक उसे चाउमीन खिलाने के नाम पर अपने साथ मनोहरपुर ले गए। वहां से लड़के बहला-फुसला कर तिरला गांव की ओर ले गए। फिर कोयल नदी के तट पर चारों ने जबरदस्ती बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़के, लड़की को ठिकाने लगाने की बात करने लगे। यह सुन लड़की चारों के चंगुल से बच कोयल नदी पार कर मनोहरपुर के तुरी टोला पहुंच गई, जहां स्थानीय लोगों ने लड़की को सहारा दिया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची।