छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : मानगो थाना अंतर्गत बैकुंठनगर रोड नंबर तीन निवासी भाजपा महिला नेत्री लक्खी सिंह पर बस्ती के ही शैलेंद्र यादव उर्फ लेदरा ने अपनी पिस्तौल से फाय¨रग कर दी व फरार हो गया। लेदरा के साथ उसके सहयोगी बंटी व कांतू यादव भी थे। घटना की जानकारी मिलते ही मानगो थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे और मामले की जांच की। भाजपा नेता विकास सिंह भी पीडि़ता के घर पहुंचे।

यह है मामला

बैकुंठनगर निवासी रेणु देवी 24 मार्च गुरुवार को लगभग सवा तीन बजे अपने घर के बाहर थी। इस बीच शैलेंद्र यादव उर्फ लेदरा, बंटी तथा कांतू यादव पहुंचे और महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। रेणु देवी से पचास हजार रुपये की रंगदारी की मांग की गई। जब महिला ने रंगदारी देने से इंकार किया तो उनका चेन छिन लिया। इसकी जानकारी रेणु देवी ने अपनी सहेली लक्खी सिंह को दी। लक्खी सिंह मौके पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि तीन युवक मिलकर रेणु देवी के कपड़े फाड़ रहे हैं। लक्खी देवी बीच-बचाव कर रेणु देवी को लड़कों के चंगुल से छुड़ा उनके घर ले गई।

तान दिया पिस्टल

लक्खी सिंह के अनुसार वह इसके बाद अपने घर चली गई। होली के कारण घर में मेहमान आए थे। उन्हें विदा करने के लिए वह घर के गेट पास आई। वह अपने गेट के पास ही खड़ी थीं कि शैलेंद्र यादव उर्फ लेदरा उनके पास आया और कहा कि बड़ी नेताइन बनती है। इतना कह वह अपनी पिस्टल से उन पर फाय¨रग करने लगा। इस बीच लेदरा की मां ने अपने बेटे का हाथ ऊपर कर दिया और लेदरा फाय¨रग करते हुए फरार हो गया.इस संबंध में रेणु देवी व लक्खी सिंह के बयान अश्लील हरकत करने, छेड़खानी व हत्या के नीयत से फाय¨रग करने का मामला मानगो थाना में दर्ज किया गया है।

पूर्व के झगड़ा के कारण हुई घटना

मानगो थाना प्रभारी फूलननाथ ने बताया कि लेदरा के दोस्त बंटी का सूरज नामक युवक से दो दिन पूर्व झगड़ा हुआ था। झगड़ा के समय रेणु देवी के बेटे राहुल ने बीच बचाव कर मामला को शांत करा दिया था। गुरुवार को लेदरा अपने दोस्तों के साथ राहुल के घर यह कहने गया था कि वह दूसरे के झगड़े में न पड़े। तब तक राहुल की मां रेणु देवी से युवकों की कहासुनी हो गई और मामला फाय¨रग तक जा पहुंचा। थाना प्रभारी ने बताया कि फाय¨रग करने वाले युवकों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।