JAMSHEDPUR : फउंडर्स डे के मौके पर बिष्टुपुर मेन पोस्ट ऑफिस के समीप पोस्ट पार्क में टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन शहरवासियों के प्यार और स्नेह को देखकर गदगद हो गए। टाटा समूह और शहर के प्रति आभार प्रकट करते हुए चंद्रशेखरन ने कहा कि वह पिछले फ्म् घंटे से जमशेदपुर में हैं। वह महसूस करते हैं कि यहां का जीवन स्तर स्मार्ट सिटी जैसा है। कंपनी की प्रगति और शहर एक दूसरे के पूरक हैं। यह शहर फाउंडर स्व। जेएन टाटा के सपने के अनुसार ही बढ़ रहा है। सड़क, नागरिक सुविधाएं और हरियाली बेहतरीन हैं। वह दूसरी बार इस शहर में आए हैं और अब बार-बार आना चाहेंगे। टाटा समूह का चेयरमैन बनने को गौरवपूर्ण बताते हुए चंद्रशेखरन ने कहा कि यह उत्तरदायित्व मिलने के बाद अब टाटा ग्रुप और शहर को नई ऊंचाई पर ले जाने की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। फाउंडर की प्रेरणा व आप लोगों के सहयोग से यह जिम्मेदारी निभाने में जरूर सफल होंगे। इस शहर के लोगों और कंपनी के बीच एक अटूट संबंध देखने को मिल रहा है। कंपनी और शहरवासियों के बीच का यह रिश्ता अपने आप में एक अनोखी मिसाल पेश कर रहा है।