-कई पेशेंट्स को मिले हैं फटे-पुराने कंबल, नहीं जा रही ठंड

abhishek.piyush@inext.co.in

JAMSHEDPUR: कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) में इन दिनों मरीज ठंड से ठिठुर रहे हैं। हॉस्पिटल में इलाज करा रहे कई पेशेंट्स ऐसे हैं, जिन्हें कंबल नहीं दिया गया है। पेशेंट्स को सर्दी से बचाने के लिए यहां कोई इंतजाम नहीं है। ठंड से बचने के लिए पेशेंट्स घर से रजाई और कंबल लेकर आ रहे हैं। आई नेक्स्ट रिपोर्टर ने जब शनिवार को हॉस्पिटल का जायजा लिया तो कई पेशेंट्स ठंड से बेहाल दिखे। पेशेंट्स की मानें, तो हॉस्पिटल मैनेजमेंट अबतक सर्दी से बचने की कोई व्यवस्था नहीं की है। सबसे बुरा हाल इमरजेंसी वार्ड का है। यहां पेशेंट्स की संख्या बढ़ने पर जमीन पर बेड लगाकर इलाज किया जाता है। उधर, हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन बातों को नकार रहा है। उसका कहना है कि ठंड से बचने के लिए पूरे इंतजाम किए गए हैं। कंबल की भी कमी नहीं है।

एक दो को छोड़कर नहीं मिला किसी को कंबल

एमजीएम हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड, सर्जरी वार्ड, गायनी वार्ड, ओर्थो वार्ड में इलाज करवा रहे आधे से भी कम पेशंट्स को कंबल दिए गए हैं। इनकी सही तरीके से साफ-सफाई नहीं की गई है। कई पेशेंट्स को तो फटे हुए कंबल दिए गए हैं। खास बात यह है कि कड़ाके की ठंड में ये कंबल भी नकाफी साबित हो रहे हैं। इनसे ठंड से पार पाना पेशेंट्स के लिए मुश्किल हो रहा है।

पिछले ख् दिनों से ठंड के मारे जान जा रही है। नर्स से कंबल की मांग करने पर कहा जा रहा है कि अभी कंबल उपलब्ध नहीं है, जब आएगा तो दिया जाएगा। ऐसे में कुछ ने तो अपने घरों से कंबल मंगवाया हैं। मेरे घर से अभी कोई आया नहीं है। आने पर कंबल घर से ही मंगवाना पड़ेगा।

-मोहन सिंह, पेशेंट

हॉस्पिटल में इतने ठंड में भी पेशेंट्स को कंबल नहीं दिया जा रहा हैं। कंबल मांगने पर नहीं है कहकर मना कर दिया जाता है। यहां वार्ड में तो धूप भी नहीं आती। ठंड भी काफी बढ़ गई है। मैंने अपने घर से कंबल मंगवा लिया है। इससे थोड़ी राहत है।

-वैद्यनाथ प्रमाणिक, पेशेंट

पिछले एक हफ्ते से कंबल के लिए बोलते-बोलते थक गई, लेकिन नहीं मिला। कभी कहते हैं कि धुलने के लिए दिया गया है, कभी कहते हैं इंचार्ज आएगा तो देगा। ठंड में मरने का इंतजार करने से बेहतर है घर से कंबल ले आओ। हॉस्पिटल के लोगों को हमारी कोई परवाह ही नहीं है।

-कला प्रमाणिक, अटेंडर

कुछ पेशेंट्स को कंबल दिए गए हैं, लेकिन ज्यादातर को कंबल उपलब्ध नहीं कराया गया है। मैंने कंबल मंगा तो नर्स ने कहा कि अभी कंबल नहीं है। हॉस्पिटल के किसी वार्ड में हीटर की भी सुविधा नहीं है। ख् दिनों में ठंड भी काफी ज्यादा बढ़ गई है।

-राजू, पेशेंट