-एक दिसंबर से प्रभावी होगी नई व्यवस्था

-जुस्को ने जारी की अधिसूचना

-रविवार को वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से लगेगी रोक

JAMSHEDPUR: एक दिसंबर से सोमवार से शनिवार तक जुबिली पार्क का प्रवेश और निकासी द्वार रात आठ से सुबह सात बजे बंद कर दिया जाएगा। रविवार को पूरा दिन वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। जेएन टाटा की प्रतिमूर्ति-मुगल गार्डेन, चिल्ड्रेन पार्क-निक्को पार्क से गुजरने वाली सड़क पर वाहनों का आवागमन नहीं होगा। जुस्को प्रबंधन ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक सूचना जारी कर दी है। जुस्को ने स्पष्ट किया है कि जुबिली पार्क जमशेदपुर का सबसे पुराना और प्रसिद्ध पार्क है। लौहनगरी के लोगों के स्वास्थ्य में भी यह पार्क महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

बढ़े हैं सड़क हादसे

जुबिली पार्क में वाहनों के आवागमन की सुविधा दी गयी है मगर हाल के समय में यह देखने को मिला है कि यहां बेतरतीब वाहन चलाने की वजह से सड़क हादसों में बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं देर शाम असमाजिक तत्व भी विचरण कर रहे हैं। इन वजहों से जुबिली पार्क का पर्यावरणीय संतुलन तो प्रभावित हो ही रहा है, माहौल भी खराब हो रहा है। उक्त कारकों को देखते हुए एक दिसंबर से जुबिली पार्क की व्यवस्था में कुछ जरूरी बदलाव किये जा रहे हैं। उम्मीद है कि जमशेदपुर की शान जुबिली पार्क को हरा-भरा, साफ-सुथरा और सुरक्षित बनाए रखने में लौहनगरी वासी पूरा सहयोग करेंगे।

-जुबिली पार्क में सोमवार से शनिवार तक रात्रि आठ बजे के बाद वाहनों का आवागमन और लोगों का विचरण बंद होगा।

-जुबिली पार्क में रविवार को पूरा दिन वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।

- जेएन टाटा की प्रतिमूर्ति-मुगल गार्डेन-चिल्ड्रेन पार्क-निक्को पार्क होकर जाने वाली सड़क से वाहन नहीं गुजरेंगे।

-एक दिसंबर से जुबिली पार्क के भीतर पिकनिक और समारोह के लिए बुकिंग नहीं ली जाएगी। इस तिथि से पूर्व की बुकिंग स्वीकार की जाएंगी।

लेजर व फाउंटेन शो का समय बदला

मुगल गार्डेन में म्यूजिकल फाउंटेन व लेजर शो के समय में भी बदलाव किया गया है। लेजर शो और मुगल गार्डेन में फाउंटेन सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, शनिवार और रविवार को चलेगा।

लेजर शो की नयी समय सारिणी

अक्टूबर से जनवरी

पहला शो - शाम म्.00 बजे से शाम म्.फ्0 बजे तक।

दूसरा शो - शाम 7 बजे से शाम 7.फ्0 बजे तक।

फरवरी से सितंबर

पहला शो - शाम म्.फ्0 बजे से 7.00 बजे तक

दूसरा शो - शाम 7.क्भ् बजे से 7.ब्भ् बजे तक।

मुगल गार्डेन में फाउंटेन का समय

अक्टूबर से जनवरी -शाम म्.00 बजे से 7.फ्0 बजे तक।

फरवरी से सितंबर - शाम म्.क्भ् बजे से 7.ब्भ् बजे तक।