-डीडीसी अनिल कुमार राय की अध्यक्षता में बैठक हुई

CHAIBASA: ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा की शुरुआत को लेकर समाहरणालय में शनिवार को इसमें डीडीसी ने कहा कि ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा की शुरुआत क्म् जून को मुख्यमंत्री रघुवर दास पूरे राज्य में करेंगे। जिला में इसकी शुरुआत वीडियो कांफ्रें¨सग के जरिए की जाएगी। इसके लिए सभी गणमान्य व जनप्रतिनिधियों को पत्र के माध्यम से सूचना दी जा रही है। अब राज्य में कोई भी प्रमाण पत्र बनाने के लिए प्रज्ञा केन्द्र में आवेदन देना होगा। वहीं से ऑनलाइन आवेदन पत्र लोगों को दिया जायेगा। इसमें आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र समेत जितने भी प्रमाण पत्र बनेंगे, सभी ऑनलाइन प्रज्ञा केन्द्र से ही बनेंगे।

डिजिटल साइन करेंगे

इसमें संबंधित पदाधिकारी जांच कर डिजिटल साइन करेंगे। डीडीसी ने कहा कि इसे जिला स्तर के साथ ही प्रखंड में भी वेवका¨स्टग के जरिए लोगों को दिखाया जायेगा। इसके अलावा जहां नेट की सुविधा है वह पंचायत में भी मुख्यमंत्री का कार्यक्रम दिखाया जायेगा। नेट की व्यवस्था नहीं होने पर टीवी के माध्यम से भी लाईव कार्यक्रम दिखाने की व्यवस्था पंचायतों में की जायेगी। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को ई-डिस्ट्रिक्स सेवा की जानकारी हो सके। डीडीसी ने कहा की बैठक में बायोमेट्रिक सिस्टम से सभी का आधार एनाबेल बायोमेट्रिक अटेंडेन्स सिस्टम के लिए क्म् जून तक सभी रजिस्ट्रेशन करा लें।

फ्0 तक जोड़ा जाए

फ्0 तक सभी सरकारी कर्मियों का अटेंडेस सिस्टम आधार कार्ड से जोड़ा जाए। क् मई से सभी पदाधिकारी व कर्मचारियों का ऑनलाइन अटेंडेस बनेगा। इसमें किसी प्रकार की कोताही पर सीधा वेतन कटेगा। अटेंडेन्स सिस्टम कार्मिक विभाग से जुड़ा रहेगा। वहीं से सभी का वेतन आदि सत्यापित किया जायेगा। बैठक में बताया गया कि किसी को कहीं जाना है या अचानक कार्य पर जाना है इसके लिए संबंधित पदाधिकारी को आवेदन देना होगा। इसके बाद उनकी उपस्थिति बन सकेगी। सरकार सारी व्यवस्था पर नजर रखेगी। आधार ऐनाबेल अटेंडेन्स सिस्टम ऐसा रहेगा, जिसे कोई भी उच्च पदाधिकारी देश के किसी भी भाग से उसे जांच सकता है। इसके अलावा बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के संबंध में भी उचित दिशा-निर्देश दिया गया। डीडीसी राय ने कहा कि जिला में खाद्य सुरक्षा के लिए वेरिफिकेशन का कार्य चल रहा है। संबंधित पदाधिकारी को जल्द से जल्द डाटा जिला में जमा करने का निर्देश दिया गया है।