JAMSHEDPUR: दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की मुहिम 'अप्रैल फूल नहीं, अप्रैल कूल मनाएं' मुहिम के साथ लोगों का जुड़ना जारी है। इस अभियान की चारों ओर तारीफ हो रही है। बुधवार को भी गोलमुरी फायर स्टेशन और बागबेड़ा के शिवनगर मंदिर प्रांगण में प्लांटेशन किया गया। सभी ने दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की इस मुहिम की सराहना की और इस अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

समाजसेवियों ने किया प्लांटेशन

बागबेड़ा स्थित शिवनगर में समाजसेवियों ने प्लांटेशन किया। राम कमल यादव, पप्पू यादव, अयोध्या यादव, बबलू कुमार, विमल कुमार, शिवजी शर्मा, विनोद शर्मा, राजू सरदार, कान्हु दास, मुनमुन कुमार आदि ने प्लांटेशन कर पौधों की रक्षा का संकल्प लिया। राम कमल यादव ने कहा कि दैनिक जागरण का यह मुहिम काफी अनोखा है। इस तरह के अभियान के चलाये जाने से लोगों में प्लांटेशन के लिए जागरूकता बढ़ेगी। लोग अपनी आने वाली पीढ़ी की सुरक्षा के लिए प्लांटेशन करें। धरती को कूल और हरा-भरा बनाने के लिए प्लांटेशन काफी जरूरी है।

गोलमुरी फायर स्टेशन में हुआ प्लांटेशन

गोलमुरी फायर स्टेशन के इंचार्ज और अन्य कर्मी भी इस मुहिम में जुड़ गये। इस दौरान फायर स्टेशन इंचार्ज गोपाल यादव ने प्लांटेशन किया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी से बचने का प्लांटेशन ही एकमात्र उपाय है। प्लांटेशन करने से धरती कूल बनी रहेगी और गर्मी से राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की इस मुहिम में वे आगे बढ़ायेंगे। लोगों को प्लांटेशन के प्रति जागरूक करेंगे। उनके साथ लिडिंग फायरमैन रामइकबाल राम, रामाशीष राम, राजीव शर्मा, शिव कुमार प्रधान, फायर मैन चंद्रकिशोर कुमार, खातिरन होरो, शहनवाज खान, रहमत अंसारी, दिनेश ठाकुर, किशोर पासवान, सब ऑफिसर नरेश प्रसाद ने भी प्लांटेशन किया और पौधों की रक्षा करने का संकल्प लिया।