चोरी के सामान खरीदने वाला अंजय कुमार पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र से गिरफ्तार

31 मार्च को हरविंदर सिंह के मकान से चोरी गे सामान को पुलिस ने किया बरामद

छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : 31 मार्च की रात में हरबिंदर सिंह के मकान से चोरी गए सभी सामान को पुलिस ने रिकवर कर लिया है। इस मामले में पहले तीन और बुधवार को एक अरेस्टिंग हुई है। चोरी के सामान खरीदने वाले अंजय कुमार को पुलिस ने पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। अंजय पेश से सोनार है।

सोने को गला कर बनाया था बिस्किट

अंजय कुमार ने 721 ग्राम सोने की ज्वैलरी को साढ़े नौ लाख में खरीदा था। एसएसपी ने बताया कि सोने का बाजार मूल्य लगभग 20 लाख आंका गया है। ज्वैलरी को गलाकर उसने बिस्किट के रूप में तब्दील कर दिया था। आरोपी के पास से 22 हजार रुपए नकद और एक मोबाइल जब्त किया गया है।

ऐसे हुआ रिकवर

घटना 31 मार्च की रात करीब दो बजे गोलमुरी थाना क्षेत्र के रिफ्यूजी कॉलोनी में रहने वाले हरबींदर सिंह के बंद पड़े मकान में चोरी हुई थी। पीडि़त के बयान पर 1 अप्रैल को गोलमुरी थाने में एफआइआर दर्ज किया गया था। इसके बाद सिटी डीएसपी अनिमेष नैथानी के नेतृत्व में जांच टीम का गठन किया गया। इंस्पेक्टर मदन मोहन सिंह, एसआई जयप्रकाश राणा, मो तंजील, एएसआई अजय पासवान, कांस्टेबल रंजन कुमार, इमरान खान, मुकेश कुमार और तकनीकी सेल के पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया। शक के आधार पर पुलिस ने गोलमुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले शंभु सिंह को गिरफ्तार किया। इसके बाद चोरीकांड का परत दर परत खुलने लगा। इसके बाद मथुरा बगान के रहने वाले जिवा ठाकुर और फिर सुनील केदार की गिरफ्तारी हुई थी। सुनील केदार ने भी चोरी का सामान खरीदा था। उसके पास से 1150 ग्राम चांदी रिकवर किया गया था।