-प्रमोद और एक्सएलआरआई ओवरऑल चैंपियन

-गोपाल मैदान में हुआ 27वें फ्लावर शो का आयोजन

-इस बार एक लाख लोगों ने किया फूलों का दीदार

JAMSHEDPUR: ख्7वें फ्लावर शो का समापन मंगलवार को हुआ। इस दौरान समारोह आयोजित कर विनर्स के बीच प्राइज बांटे गए। इसमें प्रमोद सिंह (एमेच्योर) और एक्सएलआरआई (इंस्टीट्यूशन) को ओवरऑल चैंपियन का खिताब मिला। टाटा स्टील के सौजन्य से जुस्को और जमशेदपुर हॉर्टिकल्चर सोसाइटी की ओर से गोपाल मैदान में फ्लावर शो का आयोजन किया गया। इसमें व्यक्तिगत और संस्थानिक वर्ग में नौ-नौ चैंपियन घोषित किए गए। इनमें गुलाब सेक्शन में 'किंग ऑफ शो' प्रभा अग्रवाल और टाटा स्टील का सिंटर प्लांट रहा, जबकि क्वीन ऑफ शो' का खिताब प्रेरणा टोडी व टाटा कमिंस ने हासिल किया। इसी तरह 'बेस्ट डिसप्ले' में टाटा स्टील कलिंगनगर, 'नर्सरी स्टॉल्स' में गोपाल नर्सरी और 'हैंगर' में धरतीधन एग्री पॉलीक्लीनिक को उत्कृष्ट प्रदर्श का पुरस्कार दिया गया।

इनकी रही मौजूदगी

मुख्य अतिथि टाटा स्टील के प्रेसिडेंट (टीक्यूएम एंड स्टील बिजनेस) आनंद सेन और वशिष्ट अतिथि जुस्को के एमडी आशीष माथुर ने सभी वर्ग के विजेताओं को ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया। समारोह में अतिथियों में टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद, जमशेदपुर चैंबर के अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया, टाटा स्टील के कॉरपोरेट कम्युनिकेशन चीफ कुलवीन सूरी, बीके माइती सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। समारोह का संचालन वनिशा ने किया।

------------------

एमेच्योर वर्ग के चैंपियन

क्। प्रमोद कुमार सिंह : क्रिसैन्थमम

ख्। एसबी मंडल : डहलिया

फ्। प्रमोद कुमार सिंह : पॉटेड प्लांट

ब्। श्रीनाथ सिन्हा : बोनसाई

भ्। प्रमोद कुमार सिंह : पॉटेड फ्रूट्स एंड वेजिटेबल

म्। प्रभा अग्रवाल : रोज

7. प्रमोद कुमार सिंह : सीजनल

8. प्रेरणा टोडी : कट फ्लॉवर

9. प्रमोद कुमार सिंह : ओवरऑल चैंपियन

---------------------

इंस्टीट्यूशन के विजेता

क्। टाटा कमिंस : क्रिसैन्थमम

ख्। टाटा कमिंस व जमीपॉल : डहलिया

फ्। एक्सएलआरआई : पॉटेड प्लांट

ब्.इकोनॉमिक कारगो मूवर्स : बोनसाई

भ्। एक्सएलआरआइ : पॉटेड फ्रूट्स एंड वेजिटेबल

म्। कोक प्लांट : रोज

7. एक्सएलआरआई : सीजनल

8. एक्सएलआरआई : कट फ्लॉवर्स

9. एक्सएलआरआई : ओवरऑल चैंपियन

---------------------

इस साल करीब एक लाख लोग फ्लावर शो में आए। हर बार हम कुछ नया करने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग इसके प्रति आकर्षित हों। इसबार पॉट कल्चर व रूफ कल्चर की जानकारी देने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी।

-कैप्टन धनंजय मिश्रा, प्रेसिडेंट, हॉर्टिकल्चर सोसाइटी, जमशेदपुर

पिछले ख्7 साल से जमशेदपुर में फ्लावर शो हो रहा है। इस बार का शो ज्यादा बेहतर रहा है। उम्मीद है कि अगले साल यह प्रदर्शनी अलग अंदाज में लगेगी। फ्लॉवर शो में उमड़ी भीड़ बताती है कि शहर के लोग बागवानी के काफी शौकीन हैं।

- आनंद सेन, प्रेसिडेंट, टीक्यूएम एंड स्टील बिजनेस, टाटा स्टील