JAMSHEDPUR: महाशिवरात्रि के दिन शहर का मौसम ने करवट लिया। दिनभर कड़ी धूप के बाद शाम में चार बजे से मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ गर्जन, बारिश व ओलावृष्टि हुई। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर सड़क पर पेड़ की डालियां टूटकर गिर गई। इधर, बारिश के साथ-साथ हल्की धूप भी खिला रहा। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है। राज्य मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राज्य के दक्षिणी भाग (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेरा व सरायकेला-खरसावां), उत्तर-पश्चिमी भागों (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार तथा लोहरदगा) में कहीं-कहीं पर आंशिक बादल तथा मेघ गर्जन के साथ हल्के वर्षा की संभावना है। वहीं, 12 व 13 मार्च को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि राज्य के उत्तर-पश्चिमी (पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार तथा लोहरदगा) दक्षिणी भागों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेरा व सरायकेला-खरसावां) में कहीं-कहीं पर गर्जन तथा वज्रपात की संभावना है।

राज्य में सबसे ज्यादा गर्म रहा टाटा

मौसम विभाग के अनुसार, जमशेदपुर का उच्चतम तापमान सबसे अधिक आंका जा रहा है। गुरुवार को भी उच्चतम तापमान सबसे अधिक दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में सबसे अधिकच् उच्चतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज की गई। वहीं, 12 मार्च को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। अभी लगातार मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

-----------------

अगले सात दिन कैसा रहेगा तापमान

तिथि - अधिकतम - न्यूनतम

11 मार्च - 38.4 - 20.0

12 मार्च - 38.0 - 21.0

13 मार्च - 35.0 - 19.0

14 मार्च - 37.0 - 20.0

15 मार्च - 38.0 - 20.0

16 मार्च - 38.0 - 20.0

17 मार्च - 37.0 - 20.0