JAMSHEDPUR: शहर में दिन भर उमस भरी तपिश के बाद शाम का मौसम सुहाना हो गया। मंगलवार देर शाम करीब सात बजे तेज हवाओं का चलना शुरू हुआ जिसने देखते ही देखते आंधी का रूप ले लिया। कुछ देर में बारिश शुरू हो गई, ओले भी गिरने लगे। इससे वातावरण में एकाएक ठंडक आ गई। सर्द हवाएं चलने लगीं। इससे पहले मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान ब्0.ख् डिग्री सेल्सियस था। हालांकि कुछ दिनों पूर्व की तुलना में तापमान ज्यादा नहीं था, लेकिन हवा में आ‌र्द्रता अधिक होने की वजह से चिपचिपाहट भरी गर्मी से लोग काफी परेशान रहे। सुबह से हवा में आर्द्रता होने की वजह से अनुमान लगाया जा रहा था कि रात तक बारिश अवश्य होगी।

ग्रेजुएट में हुई पोस्टर प्रतियोगिता

ग्रेजुएट कॉलेज के गणित विभाग की ओर से चल रहे त्रिदिवसीय एडवांसेस इन मेथेमेटिक्स थीम कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार को पोस्टर प्रतियोगिता हुई। इसमें गणित विभाग की छात्राओं ने गणित क्षेत्र में आरंभ से अब तक हुई प्रगति एवं आविष्कार से संबंधित पोस्टर बनाये। कार्यक्रम के अंतिम दिन बुधवार को पोस्टर प्रदर्शनी लगाई जायेगी। इसमें विजेताओं का चयन किया जाएगा। यह कार्यक्रम गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो। अमिताभ बोस एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं के निर्देशन में हो रहा है।