JAMSHEDPUR: रविवार की शाम भ्.फ्0 बजे से सोमवार की शाम भ्.फ्0 बजे तक हुई क्क्भ्.म् मिमी बारिश के बावजूद ख्क् सितंबर ख्00म् को हुई क्फ्ख् मिमी बारिश का रिकार्ड नहीं टूटा। ख्क् सितंबर ख्00म् को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम ख्ख्.8 डिग्री सेल्सियस था, जबकि सोमवार को हुई भारी बारिश के बावजूद न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम ख्फ्.ब् डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम ख्7.ख् डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इधर, दिन भर हुई जोरदार बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। लोग दिन भर अपने-अपने घरों में दुबके रहे। कुछ लोग जो बाजारों और सड़कों पर दिखाई भी पड़े, वे छाता, रेनकोट आदि से पूरी तरह से ढंके छुपे थे। बारिश इतनी जोरदार थी कि रेनकोट और छाता भी बहुत असरदार नहीं साबित हो पा रहा था। बाजारों में सन्नाटे जैसी स्थिति थी। दिन भर हुई बारिश ने जहां गणेशोत्सव फीका कर दिया, वहीं शहर के विभिन्न इलाकों में हुए जल जमाव के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना पड़ा।

पश्चिम बंगाल और बंगाल के गांगीय क्षेत्र के ऊपर बहुत प्रभावी निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका विस्तार 7.म् किमी ऊपर तक है। इसके कारण अगले दो दिनों तक पूरे झारखंड में जोरदार बारिश की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

-यूके श्रीवास्तव, मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी

खतरे के निशान के पार खरकई

खरकई व स्वर्णरेखा नदी के तेवर प्रलयंकारी हो चले हैं। खरकई का जलस्तर खतरे के लाल निशान को पार कर चुका है तो स्वर्णरेखा करीब पहुंच रही है। पिछले 7ख् घंटे से हो रही बारिश से नदियां लबालब हैं। चांडिल डैम के छह फाटक खोल दिये गये हैं। तटीय इलाकों के लोग दहशतजदा हैं। सोमवार देर रात तक तटीय इलाके जलप्लावित हो सकते हैं। बाढ़ की आशंका को देखते हुए अधिसूचित क्षेत्र समितियां अलर्ट मोड पर हैं। लाउडस्पीकर के माध्यम से तटीय इलाके के बाशिंदों को सावधान किया जा रहा है। आजादनगर के निचले इलाके वारिस कॉलोनी, जाकिरनगर व दाईगुट्टू के कई घरों में पानी घुस चुका है। संभावित बाढ़ को देखते हुए जमशेदपुर अक्षेस, मानगो अक्षेस तथा जुगसलाई नगरपालिका के विशेष पदाधिकारी राहत शिविरों का दौरा कर रहे हैं।

झारखंड में आज होगी भारी बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को झारखंड में भारी बारिश की चेतावनी दी है आइएमडी ने इसे रेड वार्निग के तौर पर जारी किया है। आइएमडी की मानें तो रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़, खूंटी, जमशेदपुर, चाईबासा, सरायकेला-खरसावां, चतरा, गढ़वा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू और संताल परगना के जिलों में क्ख्-ख्0 सेमी तक बारिश हो सकती है। इसे साउथ वेस्ट मानसून का असर माना जा रहा है। सोमवार को भी राज्य के विभिन्न जिलों में भारी बारिश हुई। इस मानसून का असर बुधवार को देखने को मिल सकता है।