छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: शहर में पिछले 24 घंटो में 13.2 मिमी बारिश हुई। बारिश के बाद शहर का पारा सामान्य से नीचे चला गया है। मौसम के बदले रुख के कारण शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली है। मंगलवार को दिनभर आसमान साफ रहा, लेकिन शाम होते ही मौसम का रुख बदल गया और हल्की बारिश शुरू हो गई।

आज भी बारिश के आसार

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को भी बारिश होने की संभावना है। बुधवार को शहर में तीन मिमी बारिश हो सकती है। आने वाले पांच दिनों के मौसम पूर्वानुमान में 14 अप्रैल को भी तीन मिमी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 35 से 37 और न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान शहर का आ‌र्द्रता अधिकतम 89 और न्यूनतम 43 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मिनिमम टेंपरेचर 19.8

अप्रैल महीने में शहर का न्यूनतम पारा पिछले तीन वर्षो की तुलना में इस वर्ष सबसे कम दर्ज किया गया है। मंगलवार को जमशेदपुर का न्यूनतम पारा 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो वर्ष 2015, 2016 और 2017 के अप्रैल माह के न्यूनतम पारा से कम है। वर्ष 2015 के अप्रैल माह में शहर का सबसे कम तापमान 20.0 डिग्री, वर्ष 2016 में 21.0 डिग्री और वर्ष 2017 में 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इस वर्ष अप्रैल माह में अब तक शहर का न्यूनतम पारा 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा चुका है। इसके साथ ही शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम 34.2 और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम 19.8 डिग्री दर्ज किया गया है।