JAMSHEDPUR: राजस्थान में 'मोटी-सेठाणी' एवं 'झुनझुनवाली दादी' के नाम से विख्यात आदिशक्ति राणीसती का प्रथम शरद उत्सव ख्0 दिसंबर को बिष्टुपुर स्थित श्रीराम मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी श्रीराणीसती सेवा संघ के पदाधिकारियों द्वारा रविवार को दी गई। इस अवसर पर संघ के सदस्यों ने बताया कि इस एकदिवसीय उत्सव में क्भ्00 महिलाओं द्वारा दादी का मंगल पाठ किया जाएगा। साथ ही पहली पाली में दादी का सिंघारा एवं मेहंदी उत्सव होगा। इसके अलावा नागपुर से मंगल गायक उज्ज्वल अपनी प्रस्तुति देंगे।

सीमावर्ती राज्यों के भक्त शामिल होंगे

श्रीराणीसती सेवा संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि इस भव्य आयोजन में सीमावर्ती राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल, ओडिसा, बिहार आदि राज्यों से करीब तीन सौ से अधिक भक्तों के आने की संभावना है। जिसके लिए संघ की ओर से व्यापक इंतजाम किया जा राहा है।

मंगल पाठ के लिए करें संपर्क

उत्सव में मंगल पाठ के लिए पदाधिकारियों के नंबर जारी किए गए हैं। भक्त मोबाइल नंबर 09ब्70भ्म्8म्ब्7, 09ब्70फ्88क्00, 099फ्ब्भ्ख्क्909, 0900म्म्90890, 099भ्भ्ब्म्फ्भ्77, 09भ्7ख्8भ्भ्700, 09ख्फ्ब्म्ख्भ्भ्म्7, 09फ्0ब्7क्ब्0फ्भ् और 09फ्फ्ब्म्099ख्8 पर अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। इस अवसर पर नरेश काउंटिया, राजकुमार संगी, निरंजन अग्रवाल, महेश गोयल, प्रेम लत्ता अग्रवाल, रिता खंडलवाल, सरोज तोलश्याम आदि लोग उपस्थित थे।

टेलीफोन अदालत 9 को

भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओर से नौ दिसंबर को तुरामडीह टेलीफोन एक्सचेंज में टेलीफोन अदालत का आयोजन किया जाएगा। बीएसएनएल के जीएम बीएन सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम सुबह क्0.फ्0 से दोपहर क्.फ्0 बजे तक रखा गया है। इस अदालत में बीएसएनएल के सभी सेवाओं की बकाया राशि पर क्0 से भ्0 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। सभी बकायेदार उपभोक्ता इस अदालत का लाभ उठा सकते हैं। वहीं दोपहर ख् से फ् बजे तक खुले अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा।