कोल्हान डीआजी का ड्राइवर है आरोपी जवान विलास कुमार झा

-पत्नी और बेटी ने एसपी से मिलकर लगाई न्याय की गुहार

-दहेज के लिए प्रताडि़त करने का आरोप

-बेटी ने कहा, पापा गलत हरकत करते हैं

jamshedpur@inext.co.in

JAMSHEDPUR: झारखंड पुलिस के एक जवान ने अपनी सगी बेटी के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। यह आरोप है जवान की पत्नी और उसकी नाबालिग बेटी का। आरोपी जवान कोल्हान डीआईजी का ड्राइवर है और फिलहाल चाईबासा में पोस्टेड है।

बागबेड़ा में रहता है परिवार

उसकी पत्नी, एक बेटा और बेटी के साथ बागबेड़ा बड़ौदा घाट प्रधान टोला में रहती है। घर में ससुराल के लोग भी रहते हैं। आरोपी जवान की पत्नी का आरोप है कि विलास कुमार झा शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। ससुरालवाले हमेशा दहेज की मांग करते हैं। ऐसा तब हो रहा है जब शादी के क्भ् साल बीत चुके हैं। पत्नी का यह भी आरोप है कि उसके पति का नाजायज संबंध उसकी भाभी से है। वह कमाई का सारा पैसा भाभी को दे देता है। इतना ही नहीं वह हमेशा दूसरी शादी करने की धमकी देता है। बेटी की उम्र करीब क्ख् साल है। जमशेदपुर के ही एक स्कूल में वह पढ़ती है। पीडि़ता अपनी मां के साथ शिकायत लेकर सिटी एसपी चंदन कुमार झा के पास आई थी। उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया है।

वहशी हरकत की कोशिश

आरोपी जवान की पत्नी ने बताया कि 8 जून की रात उसका पति विलास कुमार झा शराब पीकर आया और मारपीट करने लगा। उसने कहा कि तुम मेरी पत्नी नहीं हो। मेरी पत्नी मेरी बेटी है। इसलिए मैं उसके साथ रहूंगा। इतना कहकर उसने पत्नी को कमरे में बंद कर दिया। बेटी को दूसरे कमरे में ले जाकर गलत हरकत करने की कोशिश की। इस बीच बच्ची चिल्लाने लगी। हल्ला सुनकर आसपास पड़ोस के लोग जमा हो गए। घर में भीड़ जमा देखकर विलास भाग खड़ा हुआ। घर में जब माहौल शांत हुआ तो पत्नी और बेटी को धमकाया कि किसी से इस बात की जिक्र नहीं करना।

एक जवान की शिकायत मिली है। उसकी पत्नी और बेटी आई थी। दोनों ने जवान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल जांच चल रही है। जवान के दोषी पाए जाने पर जरूर कार्रवाई की जाएगी।

-चंदन कुमार झा, सिटी एसपी, जमशेदपुर