-एमजीएम हॉस्पिटल में हुई लड़कियों की मेडिकल जांच

JAMSHEDPUR (7 March)

जुगसलाई थाना एरिया में दो लड़कियों के साथ रेप का मामला सामने आया है। इस संबंध में जुगसलाई थाना में कंप्लेन दर्ज कराई गई है। सैटरडे को पुलिस द्वारा पीडि़त लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए एमजीएम हॉस्पिटल लाया गया। जानकारी के मुताबिक दोनों लड़कियां नाबालिग हैं।

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

जानकारी के मुताबिक जुगसलाई गौरी शंकर रोड निवासी दो नाबालिग लड़कियों के साथ जबरदस्ती की गई। आरोपी, लड़कियों को बहला-फसलाकर अपने साथ ले गए। इसके बाद दोनों के साथ रेप किया गया। दर्ज कंप्लेन के आधार पर पुलिस ने लड़कियों को बरामद कर लिया है। दोनों का सैटरडे को एमजीएम हॉस्पिटल में मेडिकल कराया गया। पुलिस ने आरोपियों को भी अरेस्ट कर लिया है।

दोस्त के साथ मिलकर दिया घटना को अंजाम

जानकारी के मुताबिक एक लड़की को वहीं के रहने वाले एक युवक ने प्रेम जाल में फांसा और जुबिली पार्क ले गया। बाद में वहां से वह डिमना स्थित एक होटल में ले गया। वहां पहले से उसका एक दोस्त भी था, जिसने रूम बुक कर रखा था। वहां पहले उसके कथित प्रेमी ने जबरदस्ती की। इसके बाद प्रेमी के सहयोगी ने भी डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया। बाद में लड़की ने घर वालों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद मामले में कम्प्लेन दर्ज कराई गई।

प्रेम जाल में फांसा

दूसरे मामले में युवक ने नाबालिग को प्रेम जाल में फांसा और उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। वहां उसने नाबालिग के साथ कई बार जबरदस्ती की। इस मामले में नाबालिग के फैमिली मेंबर्स ने जुगसलाई थाना में कंप्लेन दर्ज कराई। इसके बाद सैटरडे को पुलिस पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए एमजीएम हॉस्पिटल ले आई।

शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने के मामले में कम्प्लेन दर्ज कराई गई थी। पीडि़त की मेडिकल जांच कराई गई है। इससे उनकी उम्र का भी पता चल सकेगा।

-अशोक गिरि, थाना प्रभारी, जुगसलाई