-छोटा गोविंदपुर की है घटना

-आरोपी ने पति और बेटे को जान से मारने की दी घमकी

JAMSHEDPUR : रंग लगाने के बहाने छोटा गोविंदपुर निवासी एक महिला के साथ भोला बगान निवासी दीपक कुमार सिन्हा ने शुक्रवार की शाम चार बजे जबरदस्ती की। महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके शरीर के कई हिस्सों में दांत से काट कर जख्मी कर दिया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम

घर में थी अकेली

पीडि़ता घर में अकेली थी उसका बेटा सोया हुआ था। तभी आरोपी दीपक कुमार ने दरवाजा खटखटाया। पीडि़ता ने जैसे ही दरवाजा खोला दीपक मकान में घुस गया और पीडि़ता को पहले रंग लगाया और फिर रेप कर दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला को रेप की बात किसी से कहने पर पति और बेटे की जान मारने की धमकी दी। कुछ देर के बाद पीडि़ता का पति घर में आया तो उसने सारी जानकारी पति को दी। फिर पीडि़ता पति के साथ गोविंदपुर थाना पहुंची। पीडि़ता ने भोला बगान निवासी दीपक कुमार सिन्हा के खिलाफ थाने में रेप की कंप्लेन दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता और आरोपी दोनों देवर-भाभी हैं।

----------

युवती से की छेड़छाड़

-गोविंदपुर की है घटना

JAMSHEDPUR: गोविंदपुर निवासी एक युवती के घर में शुक्रवार की शाम रंग लगाने के बहाने मुकेश सिंह, विकास सिंह और बच्चन सिंह घुसे। युवती घर में अकेली थी। उसने विरोध किया तो जबरन मुकेश और विकास युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगे। इसी दौरान युवती के पिता घर पहुंचे और युवकों की गलत हरकत का विरोध करने लगे। तब तीनों आरोपियों ने मिलकर युवती और उसके पिता की पिटाई कर दी। युवती ने मुकेश सिंह, विकास सिंह और बच्चन सिंह के खिलाफ गोविंदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।