-डिमना रोड निवासी विवेक शर्मा के खिलाफ सोनारी थाना में प्राथमिकी दर्ज

JAMSHEDPUR: सोनारी निर्मल नगर निवासी पीडि़ता ने डिमना रोड निवासी विवेक शर्मा के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए सोनारी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार युवती का विवेक शर्मा से पिछले 8 वर्षो से प्रेम संबंध था। युवक ने उसे शादी का झांसा देकर अपने प्रेम जाल में फांसा था। जब युवती को पता चला कि विवेक शर्मा कहीं दूसरी जगह शादी कर रहा है तो वह क् मार्च को उसके घर गई। लड़की को देख विवेक ने कहा, वह उसको अपने साथ नहीं रख सकता है। उसे अपने दोस्त के घर में रख देगा। इस बात पर पीडि़ता ने जब शादी का दबाव बनाया तो वह टाल मटोल करने लगा। तब लड़की पुलिस में जाने की बात कहने लगी। इसके बाद युवक उसे अपने साथ चाकुलिया बहला फुसला कर ले गया और वहां जंगल में छोड़कर भाग आया। पीडि़ता दो मार्च की सुबह करीब चार बजे जंगल से बाहर निकली और चाकुलिया थाना गई। चाकुलिया पुलिस ने उसे सोनारी थाना पहुंचाया।