-परसुडीह थाना एरिया की है घटना

-मामले की जानकारी मिलने पर आक्रोशित लोगों ने आरोपी को पीटा

-एमजीएम हॉस्पिटल में चल रहा है आरोपी का ट्रीटमेंट

-पुलिस कर रही है मामले की जांच

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर एक बार फिर शर्मसार हुआ। एक हैवान ने नाबालिग की इज्जत तार-तार कर दी। मामला परसुडीह थाना एरिया स्थित सलगाझड़ी का है। आरोपी ने नौ साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। उसे ट्रीटमेंट के लिए एमजीएम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चाट खिलाने के बहाने ले गया था

जानकारी के मुताबिक बुधवार को बच्ची घर में थी। इस बीच उसका पड़ोसी राजू कुंकल उसके पास पहुंचा। बच्ची राजू के चाचा कहकर बुलाती थी। वह उसे चाट खिलाने को कहकर अपने साथ ले गया। इसके बाद वह उसे परसुडीह, सुंदरनगर व दूसरे जगह पैदल घुमाता रहा।

रात भर जंगल में रखा

इसके बाद वह घर से साइकिल लेने की बात कह उसे ले गया और वहां शराब पी। इसके बाद बच्ची को लेकर जंगल में चला गया। वहां जाकर उसने बच्ची से कपड़े उतारने को कहा। जब उसने इंकार किया तो राजू ने जबरन उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं उसने रात भर बच्ची को जंगल में ही रखा और उसके साथ रेप किया।

जान मारने की दी धमकी

इसके बाद सुबह में वह बच्ची को लेकर वापस आया और उसे घर से थोड़ी दूर खड़ा कर भ्00 रुपए का चेंज कराने की बात कह कर गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। इसके बाद बच्ची किसी तरह घर पहुंची। राजू ने उसे यह बात किसी को बताने पर जान मारने की धमकी दी थी। इस कारण उसने उस दिन घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।

आक्रोशित लोगों ने आरोपी को पीटा

फ्राइडे को बच्ची ने मामले की जानकारी घर वालों को दी। मामले की जानकारी मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए। इसके बाद लोगों ने आरोपी राजू को पकड़कर पहले तो उसकी बुरी तरह धुनाई कर दी और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में परसुडीह थाना में कंप्लेन दर्ज कराई गई है।

तीन पत्नियों को छोड़ चुका है आरोपी

जानकारी के मुताबिक राजू की गंदी हरकतों की वजह से उसके घरवालों ने उसे अलग कर दिया है। उसने पहले तीन शादियां की थीं और तीनों वाइफ को छोड़ दिया। अब उसने एक चौथी महिला से शादी की है और पिछले कुछ महीने से बच्ची के पड़ोस में रह रहा था।