-2.50 करोड़ में से सांसद ने अब तक खर्च किए सिर्फ 50 लाख

-संसद में उठाए 100 से ज्यादा सवाल, 17 डिबेट में पार्टिसिपेट किया

JAMSHEDPUR: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो कैसा काम कर रहे हैं, लोगों के बीच उनकी छवि कैसी है, एमपी फंड को कितना यूटिलाइज कर पाते हैं, क्षेत्र में लोगों के बीच रहते हैं या बाहर। इन तमाम सवालों को लेकर हम सांसद के क्षेत्र में रहने वाले लोगों के बीच पहुंचे। मोदी सरकार अपने कार्यकाल का एक साल पूरा करने जा रही है। ऐसे में हम उन्हीं की पार्टी के सांसद का रिपोर्ट कार्ड जानने पहुंचे जनता के बीच।

हमेशा अवेलबल रहते हैं

जब संसद का सत्र नहीं चल रहा हो, सांसद या तो अपने क्षेत्र में रहते हैं या कहीं और भी रहें तो फोन पर हमेशा अवेलबल रहते हैं। ऐसा कहना है सोनारी की रहने वाली सुरभि मजूमदार का। वह कहती हैं कि छोटे फंक्शन में भी सांसद पहुंच जाते हैं और लगता ही नहीं कि वे बड़े आदमी हैं। वे आम लोगों के साथ खुद भी आम लोग बन जाते हैं। साकची के रहने वाले प्रमोद भी इस बात से खुश हैं कि उनके सांसद इजिली अवेलबल हैं।

एमपी फंड भ्0 लाख खर्च किया जा चुका है

एमपी फंड के लिए ढाई करोड़ रुपए विद्युत वरण महतो के नाम से रिलीज किया गया है। इस पैसे का सही इस्तेमाल हो इसका खास ध्यान रखते हैं सांसद। हमने जब उनसे पूछा कि अभी तक कितना पैसा यूटिलाइज हुआ और आगे क्या करना है तो उनका कहना था कि भ्0 लाख से ज्यादा पैसे का काम या तो कंप्लीट हो चुका है या चल रहा है।

यहां खर्च किए जा रहे पैसे

एमपी फंड के पैसे कहां खर्च किए जा रहे हैं। इसपर उनका कहना था कि मानगो के एक स्कूल में कमरा बनवाया जा रहा। परसुडीह स्थित सेंट रॉबर्ट स्कूल में जेनरेटर प्रदान किया गया। हाई मास्ट लाइट लगाए गए हैं। कई जगह पीसीसी सड़क बनवाई गई। चेकडैम भी बनवाए गए हैं। उनका कहना था कि आगे चलकर मंडल वाइज काम किया जाएगा। जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र के अरबन और रूरल एरियाज में पड़ने वाले मंडलों में प्रत्येक के लिए क्0-क्ख् लाख रुपए का बजट तय किया जा रहा है। उन मंडलों में क्या काम करना है यह वहां रहने वाले लोगों की सहमति से तय किया जाएगा।

सामाजिकता कैसे निभाई जाती है यह हमारे सांसद से सीखा जा सकता है। समय मिलते ही वे अपने क्षेत्र में हमारे बीच पहुंच जाते हैं। हम उनसे जितनी उम्मीद कर रहे थे उसे पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं। मैं तो उनके प्रयास से खुश हूं।

- प्रेम, सोनारी

हमारे सांसद आम लोगों की परेशानी को दूर करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। बागबेड़ा एरिया में पानी की समस्या को दूर करने के लिए भी उन्होंने काम किया। लोगों के साथ खड़ा रहना उनकी खासियत है।

- सुबोध झा, अध्यक्ष बागबेड़ा महानगर विकास समिति

हमारे सांसद बहुत सिंपल हैं और वे हमारे ही बीच के लगते हैं। उनकी खासियत है कि आम लोगों के लिए वे हमेशा तैयार रहते हैं। किसी को कोई जरूरत हो तो पीछे नहीं हटते।

- निलाक्षी, भालूबासा

जीतने के बाद सांसद विद्युत वरण महतो क्षेत्र के विकास के लिए कार्य भी कर रहे हैं। आने वाले एक-दो सालों में उनका काम दिखने लगेगा। अभी तक तो कई काम चल रहे हैं।

- पीके दास, एग्रिको

एक सांसद डेवलपमेंट का काम करे और लोगों के बीच जरूरत पड़ने पर प्रजेंट रहे तो इससे ज्यादा क्या चाहिए। अभी तक तो सब ठीक लग रहा है।

- संजू प्रसाद, जुगसलाई

जब लोकसभा का सत्र नहीं चल रहा हो तो सांसद हमारे बीच ही रहते हैं। वह आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं और उसका सॉल्यूशन निकालते हैं।

- चंद्रशेखर, सोनारी

सांसद बहुत एक्टिव हैं। वे ज्यादातर समय आम लोगों के बीच स्पेंड करते हैं। डेवलपमेंट के काम भी कर रहे हैं। अभी तो एक ही साल हुआ है आगे चलकर उनका किया काम दिखेगा।

- शिल्पा, एग्रिको

लोकसभा में उठाए क्00 से ज्यादा सवाल

एमपी बनने के बाद विद्युत वरण महतो ने क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित क्00 से ज्यादा सवाल लोकसभा में उठाए हैं। इनमें ड्रिकिंग वाटर, नदियों का पॉल्यूशन, हेल्थ, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, इंवायरमेंट, एजुकेशन सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं। जादूगोड़ा के करोड़ों रुपए के राजकॉम चिटफंड घोटाले के आरोपी कमल सिंह की गिरफ्तारी के मामले को भी एमपी ने लोकसभा में सवाल उठाया था। लोकसभा में इस मुद्दे के उठाए जाने के कुछ ही दिनों बाद कमल सिंह की गिरफ्तारी भी हो गई।

कई डिबेट्स में किया पार्टिसिपेट

विद्युत वरण महतो संसद में क्7 डिबेट्स में भी शामिल हुए। ये हैं कुछ महत्वपूर्ण डिबेट्स जिनमें एमपी ने पार्टिसिपेट किया

- आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में मेडिकल हॉस्पिटल में डायलिसिस सिस्टम फैसिलिटी।

-जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रॉपर इम्प्लीमेंटेंशन सुनिश्चित की आवश्यकता।

-एनएच-फ्फ् के कंस्ट्रक्शन वर्क में तेजी लाने और कंस्ट्रक्शन की क्वालिटी चेक करना।

-ह्यूमन ट्रैफिकिंग रोकने के लिए नेशनल पॉलिसी की जरूरत।

-झारखंड में एनएच-फ्फ् के रिपेयरिंग की जरूरत।

-घाटशिला रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर फैसिलिटीज में सुधार की आवश्यकता

ये है विद्युत वरण महतो का संसद अटेंडेंस

बजट सेशन ख्0क्ब् - क्00 परसेंट

विंटर सेशन ख्0क्ब् - क्8 परसेंट

बजट सेशन ख्0क्भ् - क्00 परसेंट

फ‌र्स्ट सेशन ख्0क्भ् - क्00 परसेंट

(सोर्स - पीआरएस इंडिया)