-NSIBM के स्टूडेंट्स ने नागपुर में प्रेजेंट किया रिसर्च पेपर

JAMSHEDPUR : सिटी बेस्ड मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट एनएसआइबीएम के स्टूडेंट्स सतविंदर कौर गिल और सुमित कुमार के रिसर्च पेपर को नागपुर के कांफ्रेंस में सराहा गया। बीबीए सेकेंड इयर के दोनों स्टूडेंट्स ने नागपुर में एसबी जैन इंस्टीट्यूट ऑफ टेचनोलॉजी द्वारा ऑर्गेनाइज किए गए पिनकल क्ब् कांफ्रेंस में अपने रिसर्च पेपर प्रेजेंट किए। कांफ्रेंस का थीम मैनेजमेंट और रिसर्च रखा गया था। सतविंदर कौर के रिसर्च पेपर 'बेसिक स्ट्रैटेजी इन कारपोरेट व‌र्ल्ड' को कांफ्रेंस में थर्ड प्राइज दिया गया। जबकि सुमित के रिसर्च पेपर 'कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी' को बेस्ट टेन रिसर्च पेपर में शामिल किया गया। एनएसआइबीएम मैनेजमेंट ने दोनों स्टूडेंट्स को इस सफलता के लिए शुभकामना दी है।