-केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड की सेमिनार में शामिल हुए दर्जनों रेलकर्मी

JAMSHEDPUR: केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड के क्षेत्रीय निदेशालय द्वारा शुक्रवार को विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए सॉफ्ट स्किल्स प्रयोग विषयक सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें रेलवे के क्00 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारी शामिल हुए। सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि बोर्ड के शिक्षा अधिकारी पशुपति नाथ साह ने कहा कि भारतीय रेल ख्क्वीं शताब्दी में विश्व की श्रेष्ठ रेलों में शामिल हो चुकी है जो कि राष्ट्रीय गौरव का विषय है। बुलेट ट्रेन युग की शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में कर्मचारियों के लिए सॉफ्ट स्किल्स की सार्थकता को स्वत: ही समझा जा सकता है। आज की आवश्यकता है कि कर्मचारी कार्यस्थल के स्वप्रबंधन, मल्टी स्किल्ड कार्य के जानकार और स्व:नेतृत्व में कुशलता हासिल करें। कर्मचारी कार्य के प्रथम साथी होते हैं। अत: उन्हें अपने को प्रथम प्रहरी भी मानना चाहिए। स्वअवलोकन के माध्यम से बेहतर सेवा प्रदान करने का लक्ष्य रेलकर्मियों को हासिल करते रहना चाहिए। प्रशिक्षण केंद्र के मुख्य अनुदेशक पीएन सिंह ने भारतीय रेल की ओर से केंद्रीय श्रमिक शिक्षा बोर्ड का आभार जताते हुए कहा कि सेमिनार के माध्यम से बोर्ड कर्मचारियों को बौद्धिक समृद्ध बना रहा है। इससे लोको पायलट अपने को प्रेरित महसूस कर रहे हैं। धन्यवाद ज्ञापन ललित मोहन महंती एवं स्वागत केंद्र के प्राचार्य अमूल्यो कुमार पुष्टि ने किया।