-अध्यक्ष पद के लिए एक व वार्ड पार्षद के लिए छह उम्मीदवार नहीं लड़ेंगे चुनाव

-सुबह 11 से दिन के तीन बजे तक नाम वापसी का समय तय था

CHAKRADHARPUR: चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव के दौरान नाम वापसी के दौरान कुल सात प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया। इनमें से अध्यक्ष पद के लिए एक एवं वार्ड पार्षद के लिए छह प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया। अध्यक्ष पद के लिए श्रवण कुमार मिश्रा, वार्ड पार्षद के लिए वार्ड संख्या ब् से लक्ष्मी शर्मा, वार्ड संख्या 7 सात से दीपक कुमार कसेरा, वार्ड संख्या 9 से तबस्सुम परवीन और सुरेन्द्र चौधरी, वार्ड संख्या क्0 से रवि कुमार साव और वार्ड संख्या क्भ् से गो¨बदा बाघ ने नाम वापस लिया। निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष सभी प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लेने के लिए आवेदन भरा। सुबह क्क् से तीन बजे तक प्रत्याशियों के लिए नाम वापसी का समय तय था। तय समय के अंदर कुल सात प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया।

क्ब्ख् प्रत्याशी अब मैदान में

चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव में अब क्ब्ख् प्रत्याशी मैदान में है। नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए अब क्8 प्रत्याशी मैदान में जमे हुए हैं, जबकि ख्फ् वार्ड पार्षद के लिए क्ख्म् प्रत्याशी मैदान में हैं।

आज होगा चुनाव चिह्न का आवंटन

नामांकन, स्क्रूटनी और नाम वापसी के बाद मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय में मैदान में जमे हुए प्रत्याशियों के बीच अब चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। सुबह क्क् बजे सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटन के लिए अनुमंडल कार्यालय में बुलाया गया है।