JAMSHEDPUR: बौद्ध विहार, साकची में रविवार को कठिन चीवर दान उत्सव का आयोजन किया गया। बताते चलें कि आसारी पूर्णिमा से आश्विन पूर्णिमा तक तीन महीने जिस बौद्ध विहार में बौद्ध भिक्षु ध्यान मग्न रहते हैं, उसी बौद्ध विहार में कठिन चीवर दान उत्सव का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम की शुरुआत में सुबह विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई। बोधि वृक्ष वंदना, बुद्ध पूजा, संघ दान, सामूहिक भोजन के बाद आदि अनुष्ठान पूरे होने के बाद दोपहर में बौद्ध विहार से बाग-ए-जमशेदपुर चौक तक शांति मार्च निकला गया। इसके बाद हुए कठिन चीवर दान महोत्सव में लोगों ने अपने साम‌र्थ्य के अनुसार बौद्ध भिक्षुओं और बौद्ध विहार को जरूरत की सामग्री दान की।

वक्ताओं ने किया संबोधित

कार्यक्रम में बोध गया से आए भारतीय संघराज भिक्षु महासभा के संघराज डॉ। सत्यपाल महाथेरा, नई दिल्ली से आए उप संघराज डॉ। के संघरक्षित महाथेरा, राजगीर से आए देवप्रिय भिक्षु जमशेदपुर के बौद्ध भिक्षु बुद्धपाल भिक्षु, उपानंद भिक्षु, जीवन प्रिय भिक्षु, विश्व बुद्ध फाउंडेशन के चेयरमैन डॉ। हरि सांकृत्यायन आदि ने लोगों को संबोधित किया। कठिन चीवर दान महोत्सव व बौद्ध विहार की स्थापना का डायमंड जुबिली समारोह के आयोजन में दिलीप बरुआ, आर कैलाश, पवन बरुआ, शिलाव्रत बरुआ, अरुप बरुआ, वीणा बरुआ, सुब्रत बरुआ, माधुरी बरुआ आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।