JAMSHEDPUR: बर्मामाइंस बाजार के दुकानदार कमल मंवोडिया की हत्या मंगलवार की सुबह धारदार हथियार से दी गई है। हत्या किसने और किस कारण से की। इसकी जांच पुलिस कर रही है। पुलिस ने मामले में मृतक के चचेरे भाई पवन मंवोडिया और उसके दो पुत्रों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को पवन की पत्नी प्रिया ने बताया कमल मंवोडिया अकेले ही मकान के ऊपरी तल्ले में रहते थे। जबकि वह अपने परिवार के साथ आवास के निचले तल्ले में रहती है। मंगलवार की सुबह साढ़े तीन बजे वह जागी तो को कमल को उसके आवास से सटी सीढ़ी के पास गिरा हुआ पाया। वे खून से लथपथ थे। सिर दरवाजा की ओर पैर सीढ़ी की ओर था।

इसकी जानकारी परिजनों को दी। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस उसे एमजीएम हॉस्पिटल ले गई। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसने बताया कि वह बेटे बिट्टू को लेकर दिल्ली जानी वाली थी। वहां उसकी बहन बड़ी बहन रहती है। नहाने के बाद बाथरूम की ओर जा रही थी। प्रिया की मुताबिक पवन से उसने क्म् वर्ष पूर्व शादी की थी। प्रिया ने बताया कि पहले पति से उसे दो बेटा है। दोनों बेटा इस्ट प्लांट बस्ती में रहते है। पवन से उसे कोई संतान नहीं है। बताया जाता कि कमल के तीन भाई है। एक भाई प्रमोद इस्ट प्लांट बस्ती में और विमल हैदराबाद में रहते है। कमल ने शादी नहीं की थी। वह रिचार्ज का कार्य करता था। विश्वकर्मा हाडवेयर नामक दुकान चलाते थे। पूर्व में साइकिल की दुकान थी। वह अकेले ही घर में रहता था। सुबह घर से निकलने के बाद वह देर रात लौटता था। बताया जा रहा कि छह माह पूर्व उसने अपनी हत्या की आशंका जताते हुए रिश्तेदारों के खिलाफ थाने में शिकायत दिया था। पुलिस की माने तो उसकी हत्या घर के भीतर की गई है और शव को बाहर निकाल रख दिया गया। कमल की प्रिया देवी से नहीं पटती थी। इसकी शिकायत बराबर वे रिश्तेदार और थाने में करते थे।