-श्रीराणी सती सेवा संघ ने किया शरद उत्सव का आयोजन

JAMSHEDPUR: राणी सती का एक दिवसीय शरद उत्सव रविवार को बिष्टुपुर राम मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। श्रीराणी सती सेवा संघ के तत्वावधान में कोल्हान का यह प्रथम उत्सव था। लगभग क्फ्00 महिलाओं ने इसमें हिस्सा लिया। दिन भर राम मंदिर दादी के भजनों और जयकारों से गूंजता रहा। अपने पूर्व निर्धारित समय से लगभग एक घंटे विलंब से शुरू हुए इस उत्सव के प्रथम सत्र में भजन गायक धर्मेन्द्र केजरीवाल द्वारा गाए गए भजनों के साथ मेहंदी उत्सव और सिंधारा उत्सव हुआ। 'धोये-धोये आंगणा में आओ म्हारी दादी जी', 'मेहंदी रची थारा हाथा म', 'मैया आया तेरो दास-रखले चरणा के तू पास' जैसे भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। इसके बाद दोपहर दो बजे से नागपुर से आये कुमार उज्जवल ने मंगल पाठ किया और पाठ में वर्णित प्रसंगों पर भाव पूर्ण झाकियां प्रस्तुत की।

प्रभु प्रेमी संघ ने की चरण पादुका सेवा

प्रभु प्रेमी संघ के सदस्यों ने राम मंदिर में शरद उत्सव के दौरान चरण पादुका सेवा को संचालित किया। उत्सव में आए हुए श्रद्धालुओं के लिए उपरोक्त सेवा का संचालन किया जिसमें मुख्य रूप से रामनिरंजन चूड़ीवाला, ऊषा चूड़ीवाला, टी धर्मा राव, सुमीरा चौधरी, शुभम झा, रोशनी झा, टी दमयंती, टी लक्षिका सहित कई सदस्यों की अहम भूमिका रही।

प्रभु के श्रृंगार का मिला सामान

उत्सव के दौरान कोलकाता से आए लोगों ने दैनिक पूजन के लिए आवश्यक पूजन सामग्री सहित कई श्रृंगार के सामान की स्टाल लगाई जिसे आमजनों ने खूब पसंद किया। मौके पर नरेश कावंटिया, शानु कावंटिया, कमला दोदराजका, गोविन्द दोदराजका, कैलाश सरायवाला, सुरेश लोधा, रामनिरंजन अग्रवाल, राम रतन कावंटिया, राजकुमार संघी, मनोज मोदी, आनंद अग्रवाल, संजय जालान, संतोष तुलस्यान, महावीर मोदी, महेश गोयल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।