JAMSHEDPUR: शीश के दानी बाबा श्याम को रविवार को श्याम गुणगान बाल मंडल के साथ लगभग ब्00 श्याम भक्तों ने पालकी पर नगर भ्रमण कराया। अष्टम वार्षिक श्याम शरद महोत्सव के दौरान जुगसलाई के मुख्य मार्ग से सुबह नौ बजे निशान यात्रा निकली। निशान यात्रा शिव मंदिर से शुरू होकर मारवाड़ी पाड़ा रोड, नया बाजार, ग‌र्ल्स स्कूल रोड होते हुए मुख्य मार्ग से बैकुंठ धाम मंदिर पहुंची। निशान यात्रा में ब्00 महिलाओं ने निशान उठाया जबकि लगभग ख्00 महिलायें और भक्त बिना निशान के भी शामिल हुए। निशान यात्रा के दौरान राणी सत्संग समिति, राजस्थानी ब्राह्मण संघ, श्याम भटली परिवार, श्रीश्याम रंगीलो परिवार, श्रीटाटानगर श्याम प्रचार संघ, बैकुंठ धाम समिति, महेश्वरी मंडल, शिव मंदिर समिति, श्रीश्याम ज्योत मंडल, बासुकीनाथ समिति के प्रतिनिधि शामिल हुए। निशान यात्रा में बंटी सोंथालिया, मनीष पुरोहित, जितेन्द्र धूत, विकास शर्मा, मनोज पुरिया, सुभाष दायमा, सुभाष शर्मा, मनोज शर्मा, मोनू बाजपेई, बासु शर्मा, पंकज शर्मा, नीरज शर्मा, दीपक अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, रोबिन केडिया सहित अन्य युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

आज नानी बाई को मायरो

श्याम शरद महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को रात आठ बजे से जुगसलाई स्थित शिव मंदिर में नानी बाई को मायरो की प्रस्तुति होगी। इसके लिए कोलकाता से बिनोद-मंदिरा ग्रुप का क्8 सदस्यीय दल शहर आएगा। इनके साथ भजनों की प्रस्तुति देंगे स्थानीय भजन गायक अशोक आगीवाल और कोलकाता के मनीष अग्रवाल।

अलाव में झुलसी महिला

सरायकेला-खारसवां के नीमडीह थाना क्षेत्र के लावा गांव निवासी कृष्णा मांझी की पत्नी मोगली मांझी अलाव जलाने के क्रम में बुरी तरह से झुलस गई। घटना रविवार की है। कृष्णा मांझी ने बताया कि सोमवार की सुबह वह पास के गांव के तलाब में मछली पकड़ने के लिए गया था। इसी दौरान बच्ची को ठंड से बचाने के लिए उनकी पत्नी ने आंगन में अलाव जलाया था। उन्होंने बताया कि इसी दौरान बच्ची के साथ खेलने के क्रम में उनकी पत्नी का ध्यान भटक गया और आग की चपेट में आ गई। पत्नी की चीखने-चिलाने की आवाज सुनकर आस पड़ोस में रहने वाले स्थानीय लोगों की सहायता से आग को बुझाया गया। घटना के बाद दोपहर करीब क्ख् बजे द्रोपदी को एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।