-वर्कर्स कॉलेज में मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे की है घटना

-सोमवार को एक लड़की के चक्कर में दो लड़कों के बीच हुई थी लड़ाई

-पहुंची पुलिस, कॉलेज के ही एक टीचर ने छिपाया हथियार

JAMSHEDPUR: मंगलवार को वर्कर्स कॉलेज में पीजी का स्टूडेंट सिकंदर दोपहर लगभग डेढ़ बजे पिस्टल के साथ कैंपस घुस गया। वह अंकित को ढूंढता हुआ कैंपस पहुंचा। उसके बैग में पिस्टल देखते हुए स्टूडेंट्स के अफरा-तफरी मच गई। प्रिंसिपल ने पुलिस को बुलाया। पुलिस दो लड़कों को साथ लेकर गई और थोड़ी ही देर बाद दोनों वापस कॉलेज कैंपस पहुंच गए, उनमें सिकंदर भी था।

लड़की के मामले में सोमवार को हुई थ्ाी लड़ाई

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कॉलेज कैंपस में पिस्टल पहुंचने का कनेक्शन एक दिन हुई लड़ाई से था। सोमवार को कॉलेज की लाइब्रेरी में पॉलिटिकल साइंस पीजी पार्ट वन का स्टूडेंट सिकंदर एक लड़की से बात कर रहा था। वहीं, कॉलेज का एक्स स्टूडेंट अंकित पहुंचा। उस लड़की से दोस्ती को लेकर अंकित और सिकंदर में कहासुनी शुरू हो गई। कॉलेज के कुछ स्टूडेंट्स ने बताया कि अंकित ने सिकंदर पीटा भी था। उसी का बदला लेने मंगलवार को सिकंदर पिस्टल के साथ कॉलेज कैंपस पहुंचा। वह अंकित को खोज रहा था और उसे देखते ही बैग से पिस्टल निकाल लिया।

किसने छिपाया पिस्टल अौर क्यों?

कॉलेज का स्टूडेंट पिस्टल लेकर कैंपस पहुंचा। उसे बैग से पिस्टल निकालते हुए कई लोगों ने देखा। पर सवाल यह है कि जब पुलिस आई तो पिस्टल मिला क्यों नहीं। वहां प्रजेंट स्टूडेंट्स ने बताया कि पिस्टल के बारे में हल्ला होने पर सिकंदर ने पिस्टल को कॉलेज के ही ऑफिस के एक कमरे में छिपा दिया। स्टूडेंट्स का यह भी कहना था कि पिस्टल को छिपाने में पॉलिटिकल साइंस के ही एक टीचर का हाथ था। यही वजह है कि पुलिस जब आई तो पिस्टल मिला ही नहीं। पुलिस सिकंदर के साथ ही एक और लड़के को थाने ले गई जहां से उसे बाद में छोड़ ि1दया गया।

फूटेज देखकर करें कार्रवाई

वर्कर्स कॉलेज का कैंपस सीसीटीवी कैमरे की जद में है। हर एक्टिविटीज पर कैमरे की नजर रहती है। ऐसे में पिस्टल लेकर स्टूडेंट के कैंपस आने और उसके साथ ऑफिस जाकर हथियार छिपाने वाले कॉलेज के टीचर को पहचानना मुश्किल नहीं है। कैमरे का फूटेज देखकर एक्शन लिया जा सकता है।

पहले भी हो चुकी है घटना

वर्कर्स कॉलेज में बाहरी लड़कों की एंट्री की वजह से पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। कभी बाहरी लड़के क्लास में एंटर कर लड़कियों को छेड़ते हैं, तो कभी कॉलेज के स्टूडेंट्स से लड़ाई करते हैं। लास्ट इयर क्0 जनवरी को बाहरी लड़कों ने कॉलेज कैंपस में घुसकर हंगामा किया। क्लास में घुसकर लड़कियों को छेड़ने का भी आरोप उन लड़कों पर लगा था। तब भी पुलिस बुलानी पड़ी थी।

कैंपस में एक लड़का पिस्टल लेकर घुसा था। कई लड़कों ने उसे देखा। उसके बैग में पिस्टल था और वह उसे दिखा भी रहा था।

- प्रशांत

कॉलेज के स्टूडेंट्स ने बताया कि लड़का पिस्टल लेकर आया था। वह पहले हुई लड़ाई का बदला लेने आया था।

- कैलाश

पिस्टल की खबर से कैंपस में हंगामा हो गया। पुलिस भी आई। काफी भीड़ लग गई थी।

- सुदामा

मैं तो घर पर था। मुझे खबर मिली की कोई स्टूडेंट पिस्टल लेकर कॉलेज पहुंचा है तो मैं यहां आया और स्टूडेंट्स को समझाया। बाद में यह भी पता चला कि पिस्टल को छिपा दिया गया, जिसमें किसी टीचर का हाथ है।

- पवन सिंह, छात्र नेता, जेसीएम

जो भी हुआ वह गलत है। अगर पिस्टल छिपाई गई तो निश्चित ही कॉलेज का ही कोई टीचर या स्टाफ उसमें शामिल होगा। हमने डीसी से कॉलेज कैंपस में पुलिस पिकेट की मांग की है। पहले भी कॉलेज कैंपस में घटनाएं हो चुकी हैं।

- डॉ डीपी शुक्ला, प्रिंसिपल, वर्कर्स कॉलेज