जमशेदपुर (ब्यूरो): सामाजिक संस्था हेल्प एंड हेल्प के तत्वावधान रविवार को बागबेड़ा कॉलोनी स्थित शहीद मैदान में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर पूरे मैदान की साफ-सफाई कर स्वच्छ बनाया गया। इसके पूर्व दुर्गा पूजा मैदान, गणेश पूजा मैदान, चित्रगुप्त पूजा मैदान के साफ-सफाई करने के बाद शहीद मैदान में संस्था की पूरी टीम पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से पंचायत प्रतिनिधि सहित संस्था के पदाधिकारियों ने अपने-अपने हाथों में झाड़ू लेकर पूरे मैदान की सफाई की। इस मौके पर मुखिया उमा मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, पूर्व मुखिया बाहामुनी हेंब्रम, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, गीता देवी, संचालनकर्ता राकेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि आगामी रविवार को बागबेड़ा कॉलोनी के शेष मैदान की साफ-सफाई की जाएगी।

ये रहे शामिल

इस अभियान में मुखिया उमा मुंडा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, पूर्व मुखिया बाहामुनी हेंब्रम, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, गीता देवी, राकेश कुमार सिंह, मनोज राय, राजकुमार सिंह, पूर्व वार्ड सदस्य वंदना गुप्ता, समाजसेवी सुनील सिंहा, धनु, पवन ओझा, कुंदन, अरविंद कुमार, सरवन कुमार, पवन पांडे, मुकेश सिंह, एस के मिश्रा, चंदन सिंह, गुड्डू तिवारी, रिंकू ओझा, नंदकिशोर, डी के पांडे सहित अन्य लोग शामिल थे।

नाली के घटिया निर्माण पर आक्रोश

मानगो के संकोसाई रोड नंबर एक स्थित संजीवनी पथ में विधायक निधि से बनी नाली एक माह के अंदर भरभरा कर टूटने लगी है। स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर जमकर इसका विरोध किया। मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले मानगो नगर निगम के द्वारा नाली का निर्माण कराया गया। घटिया निर्माण का लोगों ने जब विरोध किया तो संवेदक ने खुद को मंत्री का आदमी बताते हुए बात सुनने से इंकार कर दिया। कनीय अभियंता नंदू प्रसाद से जब शिकायत की गई तो उन्होंने काम पूरी तरह बंद करवाने को कहा। विकास सिंह ने स्थानीय लोगों को भरोसा दिलाया कि सारे मामले की जानकारी डीसी के साथ साथ नगर विकास के सचिव को देंगे। विकास सिंह ने कहा कि नाली को तोडक़र दोबारा नहीं बनाया गया तो स्थानीय लोगों के साथ कार्यस्थल पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर विकास सिंह के साथ अजीत प्रजापति, दीनानाथ शर्मा, शंकर कालिंदी, रीता देवी, विमला देवी, कौशल्या देवी, सुशांतो रूहीदास, दीपाली कालिंदी, छोटू कालिंदी, सीता देवी, सुशीला शर्मा, सावित्री भारती, नगीना देवी आदि की मौजूदगी रही।