-तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस, एक बच्चे समेत पांच लोग लू की चपेट में

-11 बजते-बजते शहर में पसर रहा सन्नाटा

-बिजली की आंख मिचौली से दोहरी मार झेल रहे शहरवासी

CHAIBASA: चाईबासा में इन दिनों सूरज अंगारे बरसा रहा है। रविवार को चाईबासा का तापमान बढ़ते-बढ़ते ब्भ्.8 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। यह अब तक का सबसे अधिक तापमान है। रविवार को सुबह आठ बजे से ही गर्म हवाओं का चलना शुरू हो गया था, शाम छह बजे तक गर्म हवाओं के थपेड़े महसूस किये गये। गर्मी की तपिश के कारण चार माह के एक च्च्चे समेत कुल भ् लोग लू की चपेट में आ गये हैं। इसमें गवर्मेंट इंजीनिय¨रग कॉलेज की छात्रा श्वेता यादव, फरहात परवीन, पुटिसिया निवासी सोमवारी ¨सकू और उनका चार महीने का बेटा चुन ¨सकू, एएनएम ट्रे¨नग स्कूल का स्टाफ रॉबर्ट मुर्मू शामिल हैं। श्वेता व फरहात को सदर अस्पताल में प्राथमिकी इलाज के बाद घर भेज दिया गया, जबकि अन्य का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।

रोज बढ़ रहा है एक डिग्री

तापमान में बढ़ोतरी का आलम यह है कि लगभग प्रतिदिन इसमें क् डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो रहा है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान ब्फ् डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो शुक्रवार को बढ़कर ब्ब् डिग्री सेल्सियस हो गया। शनिवार को इसमें और क् डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और यह ब्भ् डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। रविवार को इसमें और बढ़ोतरी हुई और अधिकतम तापमान ब्भ्.8 दर्ज किया गया। बढ़ते तापमान के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है।

पसर रहा सन्नाटा

सुबह के क्क् बजते-बजते की सड़कें सूनी हो जा रही है और बाजार में सन्नाटा पसर जा रहा है। शहर के कई दुकानदार भी अपनी दुकानें क्क् बजते-बजते बंद कर घरों की ओर रूख करने लगे हैं। गर्मी इतनी है कि पंखे भी गर्म हवा ही उगल रहे हैं। कूलर से लोगों को थोड़ी राहत मिल रही है, लेकिन बिजली की आंख मिचौली के कारण लोगों को घर में भी राहत नहीं मिल रही है। भीषण गर्मी में बिजली की आंख मिचौली के कारण लोग काफी परेशान हैं। रविवार को चाईबासा में करीब चार घंटे विद्युत आपूर्ति ठप थी जिसके कारण लोग गर्मी से बेहाल दिखे। भीषण गर्मी में बिजली विभाग द्वारा की जा रही अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण लोगों का आक्रोश अब विभाग पर बढ़ता जा रहा है।

अगले एक सप्ताह तक संभावित तापमान

सोमवार - ब्म् डिग्री सेल्सियस

मंगलवार - ब्ब् डिग्री सेल्सियस

बुधवार - ब्ब् डिग्री सेल्सियस

गुरूवार - ब्ब् डिग्री सेल्सियस

शुक्रवार - ब्ब् डिग्री सेल्सियस

शनिवार - ब्फ् डिग्री सेल्सियस

रविवार - ब्ख् डिग्री सेल्सियस

लू से बचने के लिए शरीर को हमेशा ढंक कर रखें। ज्यादा से ज्यादा पानी पीयें। चर्बी और वसायुक्त खाने की चीजों से दूर रहें। मौसमी फलों का उपयोग अधिक से अधिक करें। शरीर में बेचैनी, चेहरे में जलन, थकावट लगे तो तुरंत ठंढा पानी से अपने चेहरे को धो लें और ठंढा वातावरण में जाने का प्रयास करें। जिस व्यक्ति को लू लगने के कारण शरीर का तापमान क्0ब् डिग्री फोरेनहाईट तक पहुंच गयी है, उन्हें तुरंत बर्फ से ढंक कर रखना चाहिए।

डॉ। बीके पांडेय, फिजिशियन