-सीतारामडेरा थाना एरिया के ह्यूमपाइपलाइन नंबर-3 की है घटना

-पुलिस की दी गई जानकारी, शुरू हुई जांच-पड़ताल

JAMSHEDPUR : सीतारामडेरा थाना अंतर्गत ह्यूमपाइप लाइन नंबर फ्, मकान संख्या 7 में रहने वाले गौतम गुप्ता के घर में चोरों ने शुक्रवार की देर रात छत के ग्रिल से प्रवेश कर चार लाख नकदी समेत लगभग सात लाख रुपये का सामान की चोरी कर ली। घटना की जानकारी रात में ही पुलिस को दी गयी गयी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जांच-पड़ताल किया। इस संबंध में गौतम गुप्ता सिटी एसपी से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी और घटना का अंजाम देने वालों को जल्द से जल्द पकड़ने का आग्रह किया।

छत के ग्रिल से आए चोर

गौतम गुप्ता ने बताया कि उनकी मां चाईबासा गयी थी। घर में छोटा भाई नीरज गुप्ता और वह थे। रात में परिवार के सभी लोग रात में क्क्-क्ख् बजे के बीच सो गए। गौतम गुप्ता के अनुसार वे छत पर सोए थे। सुबह साढ़े तीन बजे छोटा भाई नीरज गुप्ता उठा, तो देखा कि कमरे में आलमारी खुला हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है। उसका पैंट भी गिरा पड़ा है। वह जब आलमारी को देखा तो सारा आलमारी अस्त-व्यस्त था। उसे समझते देर नहीं लगी कि चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया है। वह तत्काल इसकी जानकारी छत में सो रहे भाई गौतम गुप्ता को दी। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। गौतम के अनुसार घर का मुख्य दरवाजा और बाहर का दरवाजा अंदर से ही बंद था, जबकि एक मात्र छत का ग्रिल ही खुला हुआ था। चोर संभवत: रात के ख्-ब् बजे के बीच छत के ग्रिल से कमरे में प्रवेश किया जहां अलमारी में रखे नकदी समेत सोने के गहने की चोरी कर फिर उसी रास्ते से निकल गए।