-शहर के लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगा छुटकारा

-बारीडीह से नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट होते एनएच-33 को जोड़ेगा पुल

-तैयार है डीपीआर, अक्टूबर से पुल निर्माण शुरू कर दिया जाएगा

-दो अन्य पुलों का निर्माण कार्य हो चुका है पूरा

JAMSHEDPUR (JNN, 07 Aug): बारीडीह में स्वर्णरेखा नदी पर तीसरा पुल बनेगा। शहर में बढ़ते वाहनों की संख्या और ट्रैफिक जाम की स्थिति से निबटने को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसकी अनुशंसा कर दी है। इसके लिए डीपीआर तैयार हो चुका है। तीसरे पुल का निर्माण एक ओर बारीडीह तो दूसरी ओर नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से होते हुए एनएच-फ्फ् को जोड़ेगा। डबल लेन के इस पुल की लंबाई ख्90 मीटर होगी जिस पर नौ करोड़ 8ब् लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा पुल की मजबूती को बारीडीह की ओर ख्म्म् मीटर लंबा गार्ड वाल बनेगा।

दुरुस्त होगा ट्रैफिक

ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, जमशेदपुर के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बृजेश कुमार वर्मा ने बताया कि स्वर्णरेखा नदी पर बनने वाले इस तीसरे पुल से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह व्यवस्थित हो जाएगी। मानगो पुल पर आए दिन होने वाले जाम की समस्या से भी शहरवासियों को निजात मिल सकेगी। डीपीआर बन चुका है, अब आगे की कार्यवाही की जा रही है। बरसात के बाद यानी अक्टूबर से पुल निर्माण शुरू कर दिया जायेगा। जानकारी हो कि ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल ही स्वर्णरेखा नदी पर दो अन्य पुल का निर्माण करा रहा है। दोनों पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। दोनों ही पुल शहर को नेशनल हाईवे-फ्फ् से जोड़ेंगे।

स्वर्णरेखा नदी पर तैयार हैं ये दो पुल

-लुआबासा-कुसतुलिया के बीच पुल बनकर तैयार

-हुरलुंग-बड़ाबांकी पुल की आज हुई अंतिम ढलाई

ख्90

मीटर होगी डबल लेन के इस पुल की लंबाई

9.8ब्

करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे

ख्म्म्

मीटर लंबा गार्ड वाल बनाया जाएगा।