-14,729 कर्मचारियों की ओर से चुने गए 214 कमेटी मेंबर यूनियन के 11वें अध्यक्ष के नाम पर अपनी मुहर लगाएंगे

JAMSHEDPUR : देश के सबसे बडे़ मजदूर संगठन टाटा वर्कर्स यूनियन का अगला सरताज कौन होगा? इसका फैसला सोमवार को हो जाएगा। निर्वाचन क्षेत्र के आधार पर क्ब्,7ख्9 कर्मचारियों की ओर से चुने गए ख्क्ब् कमेटी मेंबर यूनियन के क्क्वें अध्यक्ष के नाम पर अपनी मुहर लगाएंगे। ट्रेड यूनियन की राजनीति किस करवट बैठेगी? इसका फैसला कर्मचारियों के मतदान से होगा। पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान को-ऑप्शन की प्रणाली पर सबकी निगाहें होंगी। चुने गए कमेटी मेंबर यह निर्णय करेंगे कि उनका अगला नेता को-ऑप्शन से आएगा या फिर नवनिर्वाचित ख्क्ब् कमेटी मेंबरों में से ही किसी एक के सिर यह ताज चढे़गा।

बैलेट पेपर के जरिए पूरी होगी चुनाव प्रक्रिया

कमेटी मेंबर से लेकर यूनियन के ऑफिस बियरर के क्क् पदों के लिए संचालित होने वाली पूरी चुनाव प्रणाली बैलेट पेपर के जरिए पूरी की जाएगी। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद जमशेदपुर के डीसी डॉ। अमिताभ कौशल की देखरेख में यूनियन का चुनाव हो रहा है। परिणाम सोमवार देर रात तक आने की उम्मीद है। कुर्सी की लड़ाई में एक बार फिर विश्वास दांव पर है। यूनियन के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने वाला है। देखना होगा जीत का सेहरा किसके सिर सजता है?

टीडब्ल्यूयू के अध्यक्ष और उनके कार्यकाल

नाम कब से कब तक

स्व। एसके हलदर क्9ख्0 क्9ख्ख्

स्व.सीएफ एंड्रयूस क्9ख्ख् क्9ख्8

स्व। सुभाष चंद्र बोस क्9ख्8 क्9फ्म्

स्व। प्रो। अब्दुल बारी क्9फ्म् क्9ब्7

स्व। माइकल जॉन क्977 क्99फ्

स्व। एसके बेनजामिन क्99फ् ख्00ख्

आरबीबी सिंह ख्00ख् ख्00भ्

रघुनाथ पांडेय ख्00म् ख्0क्ख्

पीएन सिंह ख्0क्ख् ख्0क्भ्

अब कौन ख्0क्भ्

होगा दिलचस्प मुकाबला

यूनियन के चुनाव में इस बार दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है। अध्यक्ष पद को लेकर सबकी निगाहें लगी है। टीम पीएन के भविष्य को-ऑप्शन के ऑप्शन पर टिकी है। वहीं, विपक्षी खेमे से रघुनाथ पांडेय अध्यक्ष पर के घोषित उम्मीद हैं। तीसरा मोर्चा भगवान सिंह के नेतृत्व में ताल ठोंक रहा है। वहीं, बीके डिंडा खेमे ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। अरुण कुमार सिंह, आर रवि प्रसाद, एसके चौधरी भी अध्यक्ष पर के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं डिप्टी प्रेसिडेंट और महासचिव के पद पर बीके डिंडा, आरसी झा, शैलेश कुमार सिंह, शिवेश वर्मा, बीबी सिंह, शहनवाज आलम, सतीश कुमार ंिसंह तथा एसके सिंह के नाम चर्चा में हैं। ऑफिस बियरर के बाकी पदों पर आरके सिंह, भगवान सिंह, अरविंद पांडेय,नितेश राज, गुलाम मोइनुद्दीन, सरोज सिंह की दावेदारी मानी जा रही है।