-सिटी पेट्रोलिंग जैप-6 के हवाले

- क्राइम कंट्रोल के लिए शहर को आठ जोन में बांटा गया

JAMSHEDPUR: जमशेदपुर शहर को आठ जोन में बांट कर ख्ब् घंटे सिटी पेट्रोलिंग सुविधा दो जनवरी ख्0क्म् से लागू कर दी गई है। अब सिटी पेट्रोलिंग का जिम्मा जैप म् को सौंपा गया है। इसमें एक अधिकारी समेत फ्फ् जवानों को लगाया गया है। हालांकि सिटी पेट्रोलिंग की मॉनिट¨रग सीसीआर इंस्पेक्टर जेके ठाकुर करेंगे। उन्होंने बताया कि शहर में आठ सिटी मोबाइल गाड़ी के अलावा दो हाइवे मोबाइल वैन पहले से ही हैं। एसएसपी अनूप टी मैथ्यू के निर्देश पर सिटी पेट्रोलिंग का कार्य जैप म् को सौंपा गया है। जवानों को दो पाली में क्ख्-क्ख् घंटे की जिम्मेदारी दी गई है। वाहन में वायरलेस सुविधा व अत्याधुनिक हथियारों से लैस जवान रहेंगे। कहीं भी किसी तरह की घटना-दुर्घटना की जानकारी मिलते ही वह तत्काल सुविधा प्रदान करेंगे।

नंबर सिस्टम से चलेंगे वाहन

इंस्पेक्टर जेके ठाकुर के अनुसार शहर में पूर्व से दो गाड़ी पेट्रोलिंग कर रही थीं, छह गाड़ी और आने के बाद उन्हें भी पेट्रोलिंग में लगा दिया गया है। सभी गाड़ी को अलग-अलग इलाके में चलने के लिए नंबर जारी किए गए हैं।

किस इलाके में कौन सी गाड़ी

- पेट्रोलिंग गाड़ी नंबर क् - गोलमुरी-सीतारामडेरा-सिदगोड़ा, केंद्र बिंदु रहेगा गोलमुरी गोलचक्कर

- पेट्रोलिंग गाड़ी नंबर ख् - टेल्को-गोविंदपुर-बिरसानगर, केंद्र बिंदु रहेगा टेल्को गोलचक्कर

- पेट्रोलिंग गाड़ी नंबर फ् - सोनारी-कदमा, केंद्र बिंदु रहेगा सोनारी गोलचक्कर

- पेट्रोलिंग गाड़ी नंबर ब् - साकची - बर्मामाइंस, केंद्र बिंदु रहेगा साकची गोलचक्कर

- पेट्रोलिंग गाड़ी नंबर भ् - बिष्टुपुर - जुगसलाई, केंद्र बिंदु रहेगा रीगल मैदान के पास

- पेट्रोलिंग गाड़ी नंबर म् - बागबेड़ा-परसुडीह, सुंदरनगर, केंद्र बिंदु रहेगा स्टेशन गोलचक्कर

- पेट्रोलिंग गाड़ी नंबर 7 - एमजीएम - उलीडीह, केंद्र बिंदु रहेगा डिमना चौक

- पेट्रोलिंग गाड़ी नंबर 8 - मानगो-आजादनगर, केंद्र बिंदु रहेगा मानगो गोलचक्कर।