छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित डिमना बस्ती के साधु कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले राम पुकार व प्रदीप प्रधान बाइक से एजिस कॉल सेंटर आने के क्रम में भारी वाहन के चपेट में आ गए। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे की यह घटना है। इसमें राम पुकार को गंभीर चोट आई है।

ऐसे हुआ हादसा

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए प्रदीप ने बताया कि वह मूल रुप से ओडि़शा का रहने वाला हैं व राम पुकार बिहार के मुज्जफर पुर जिले का निवासी है। वे दोनों एक साथ एजिस कॉल सेंटर के बीएसएनएल नेटवर्क में कस्टमर एग्जीक्यूटिव के रुप में कार्यरत है। बुधवार को राम पुकार की सुबह 10 बजे से ड्यूटी थी। जिसकारण वो उसे एजिस छोड़ने जा रहा था। इसी क्रम में वे दोनों बालीगुमा पुल से लगभग 200 मीटर की दूरी पर भारी वहन की चपेट में आने के कारण घायल हो गये। उन्होने बताया कि घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से दोनो को साकची स्थित एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का ट्रीटमेंट डॉक्टर्स की देखरेख में किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर एजिस कॉल सेंटर के अधिकारी एमजीएम हॉस्पिटल पहुंचे व दोनों को रेफर करा कर टाटा मेन हॉस्पिटल ले गये।

विकलांग है राम पुकार

भारी वाहन की चपेट में आने के कारण गंभीर रुप से घायल हुआ राम पुकार पहले से विकलांग था। जानकारी देते हुए राम के साथियों ने बताया कि उसका एक पैर पहले से खराब था जिसकारण वो बेसाखियों के सहारे चलता था। घटना में राम पुकार का दूसरा पैर भी बूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। डॉक्टर्स की माने तो वह अब चल फिर नहीं सकेंगी।