-नालसा के सात स्कीमों पर बोले एडीजे

-जागरण ऑफिस में असंगठित श्रमिकों के लिए विधिक जागरुकता शिविर आयोजित

JAMSHEDPUR: हॉकर सीधे परिवार से जुड़ जाते हैं। रोज सुबह उनकी याद जरूर आती है। यह बात मुख्य अतिथि जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश छह अशोक कुमार ने जागरण कार्यालय में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में कही। उन्होंने कहा कि कामना नहीं कर्मयोग ही सबकुछ, जो मिला उसी में संतोष कर लेते हैं हॉकर,। निष्काम होना अच्छी बात है, लेकिन कामना होना भी जरूरी है। उन्होंने नालसा के सात स्कीमों के बारे में हॉकरों को जानकारी दी। उन्होंने देह व्यवहार, बच्चों के अधिकार, एससी-एसटी के कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों को अपना जीवन कैसे सुन्दर बनाना है अपने बच्चों की परवरिश कैसे करनी है इस विषय पर भी विस्तार पूर्वक बताया।

योजनाओं की मिली जानकारी

कार्यक्रम में उप श्रमायुक्त श्याम सुन्दर पाठक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ असंगठित श्रमिकों को लेना चाहिए। सरकार की कई योजनाओं की जानकारी असंगठित श्रमिकों को पता तक नहीं चलती है। उन्होंने स्मार्ट कार्ड से संबंधित जानकारी असंगठित श्रमिकों को दी और बताया कि पहले निबंधन करना जरूरी है। निबंधन कराने के बाद ही असंगठित श्रमिकों व उनके आश्रितों को क्क् तरह का लाभ मिलेगा। इसमें पांच योजनाएं बीमा योजना, आवास योजना, रोजगार योजना, प्रशिक्षण, स्वास्थ्य योजना है। वहीं महिलाएं के लिए छह योजनाएं है वैसे महिलाएं जो दाई , सफाई कर्मी व किसी के घर में नौकरानी के काम करती है अगर वे गर्भवती हो जाती है तो उनको मेटरनिटी लाभ मिलता है। इतना ही नहीं उनके बच्चे अगर मेधावी है तो उन्हें स्कालरशिप भी सरकार की ओर से दिया जाता है.कार्यक्रम में उपस्थित भीष्म सिंह ने असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए सरकार की नीति व योजनाओं से संबधित जानकारी कार्यक्रम में उपस्थित असंगठित श्रमिकों को दी।

दिया गया सम्मान

कार्यक्रम की शुरुआत में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश छह अशोक कुमार को गुलदस्ता व शाल देकर दैनिक जागरण जमशेदपुर संस्करण के संपादक प्रियेश कुमार सिन्हा ने सम्मानित किया। यूनिट हेड प्रवीण कुमार ने अधिवक्ता केके सिन्हा को गुलदस्ता व शाल देकर सम्मानित किया। उप श्रमायुक्त श्यामसुन्दर पाठक को विज्ञापन प्रबंधक मनोज सिन्हा ने बुके देकर सम्मानित किया व भीष्म सिंह को एचआर संजीव सिंह ने बुके देकर सम्मानित किया गया। विधिक जागरुकता शिविर के दौरान म्0 से ज्यादा हॉकर दैनिक जागरण कार्यालय परिसर में हो रहे कार्यक्रम में उपस्थित थे।