-बागबेड़ा एरिया में पानी की समस्या पर आई नेक्स्ट के अभियान को वहां के लोगों ने सराहा

-दोषियों को सजा दिए जाने की बात कही लोगों ने

-बागबेड़ा में गंदे पानी की सप्लाई पर गुस्से में दिखे लोगों ने कहा, इससे बीमारी की चपेट में आ जाएंगे

JAMSHEDPUR: यहां लोग पीने के साफ पानी के लिए तरस रहे हैं। गंदा पानी पीने के लिए मजबूर हैं और उधर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के इंजीनियर हैंड पंप्स लगाने में गड़बड़ी कर रहे हैं। बागबेड़ा एरिया में पानी की समस्या को लेकर आई नेक्स्ट द्वारा चलाए गए अभियान के साथ वहां के लोग खड़े दिखे। उन्होंने कहा, हैंड पंप घोटाले में शामिल अधिकारियों को सजा मिलनी चाहिए। आम लोगों का हक छिनने वालों को माफ नहीं किया जा सकता। उन्होंने इस अभियान की सराहना की और दोषियों के खिलाफ जांच शुरू होने पर खुशी भी जाहिर की। लोगों का कहना था कि उनकी इस बड़ी समस्या को इससे पहले इस लेवल पर सामने नहीं लाया गया था।

किसी को बचाने की कोशिश हुई तो होगा आंदोलन

बागबेड़ा के लोगों ने कहा कि हैंड पंप घोटाले में शामिल किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बचाने की कोशिश की गई, तो वे आंदोलन करेंगे। यहीं रहने वाले पारस का कहना था कि कई लोगों की मिलीभगत से ही यह घोटाला हुआ है। आम लोगों को परेशानी में डालने वालों को सजा जरूर मिलनी चाहिए।

सार्वजनिक हैंड पंप को लोगों के घरों में लगाना और उनके पाइप निकालकर बेचना बहुत बड़ा अपराध है। आई नेक्स्ट ने इस घोटाले का पर्दाफाश कर यहां के लोगों के लिए बहुत बड़ा काम किया है। दोषियों को सजा जरूर मिलनी चाहिए।

- सुबोध झा, अध्यक्ष, बागबेड़ा महानगर विकास समिति

अगर दोषियों को बचाने की कोशिश की गई तो हम आंदोलन करेंगे। आम लोगों का हक कोई नहीं मार सकता। घोटाला उजागर होना बड़ी बात है। आई नेक्स्ट को बहुत-बहुत धन्यवाद

- सुनिल तिवारी, पंचायत समिति सदस्य

अगर यह घोटाला उजागर नहीं होता, तो यह सिलसिला चलता रहता और आम लोगों के हक के साथ खिलवाड़ भी होता रहता। इसका पर्दाफाश होना बहुत जरूरी था।

- विद्या पांडेय

अब तो यही लगता है कि हैंड पंप के नाम पर गड़बड़ी का खेल लंबे समय से चल रहा था। हमारी कोई सुनने वाला नहीं था। आई नेक्स्ट ने हैंड पंप घोटाले को सामने लाने का काम किया है।

- घनश्याम

एमपी और एमएलए के अलावा सेक्रेटरी लेवल पर तक बात पहुंच जाने के बाद अब घोटाले के दोषियों को बचा पाना मुश्किल है। गलत काम करने वालों को सजा तो मिलनी ही चाहिए।

- मुकेश

कई जगह हैंड पंपों के पाइप निकाल लिए गए हैं। अब पता चला कि उसे बेचा जा रहा था। यह तो बहुत बड़ा घोटाला है जो सामने आया है।

- राकेश

किसी के घर के अंदर सार्वजनिक हैंड पंप लगाने में निश्चित तौर पर पैसे का खेल हो रहा होगा। जो भी दोषी हैं उन्हें सजा जरूर मिले।

- पारस

हैंड पंप घोटाला आई नेक्स्ट में उजागर हुआ तो उसकी जांच हो रही है। पीएचईडी के बड़े अधिकारियों की नजर पहले इधर क्यों नहीं पड़ी।

- राकेश

आम जनता के हक को इसी तरह गवर्नमेंट इंप्लॉई लूटते हैं। हैंड पंप का मामला सामने आया है, तो इसमें शामिल लोगों को जरूर सजा मिलनी चाहिए। आई नेक्स्ट ने हमारे लिए बहुत बड़ा काम किया है।

- साधना