JAMSHEDPUR: पोटका के कोवाली थाना क्षेत्र निवासी नंदलाल सीट की ख्7 वर्षीया विवाहित पुत्री सपना सीट की टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह छह नवंबर को आग से झुलस गई थीं। पिता ने दामाद तापस और उसके मित्रों पर बेटी को मायके में आकर जलाने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, सपना की शादी दो वर्ष पूर्व घाटशिला के काड़ाडूबा निवासी तापस के साथ हुई थी। पति-पत्नी में हमेशा विवाद होता था। प्राथमिकी के अनुसार सपना को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाता था। इसकारण बीते छह माह से सपना अपने मायके में रह रही थी। छह नवंबर को दामाद अपने मित्रों के साथ पत्‍‌नी से मिलने ससुराल पहुंचा। इसके बाद उसे जला दिया।

इको क्लब का गठन

पर्यावरण जागरूकता अभियान में स्कूली बच्चे भी पीछे नहीं हैं। सभी स्कूलों में इको क्लब का गठन हो चुका है। इनमें कई विद्यालय ऐसे हैं, जो बस्तियों में जाकर भी पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियां चला रहे हैं। विकास विद्यालय, मानगोके बच्चों द्वारा लगातार छह माह तक कुमरुम बस्ती, डिमना बस्ती, रिपिट कॉलोनी सहित अन्य बस्तियों में जाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों ने बस्तियों में पौधरोपण भी किया। लोगों को इसके फायदे भी बताये।