छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र : जातिगत आरक्षण से लाभ नहीं है। आरक्षण केवल महिलाओं का होना चाहिए जिससे उन्हें आज के समाज में बराबर का अधिकार मिल सके। उक्त बातें बिष्टुपुर स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में रविवार को विकासशील युवा मंच के तत्वावधान में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' पर आयोजित चिंतन सभा में भाजपा के पूर्व केंद्रीय संगठन महामंत्री संजय विनायक जोशी ने कहीं। उन्होंने कहा कि बेटियों की भ्रूण हत्या का मुख्य कारण केवल दहेज है। लोगों को आदिवासी वर्ग से सीखने और प्रेरणा लेने की आवश्यकता है जहां लड़कियों को दहेज देकर घर लाया जाता है। चिंतन शिविर को समाजसेवी गजानंद भालोटिया, आयोजक संस्था के संयोजक देवेंद्र कुमार, ब्राह्माण युवा शक्ति संघ के विश्वजीत पांडेय, राजेश कुमार, विकास कुमार यादव, अजय ठाकुर, अप्पू तिवारी, अनिल यादव, मधेश कुमार मिश्रा, आनंद तिवारी, दिवेश कुमार आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

महिलाओं को अहम योगदान

जोशी ने बताया कि आज समाज के हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़ चढ़कर अपना बहुमूल्य योगदान दे रहीं हैं, किन्तु कुछ मुट्ठीभर लोगों की अज्ञानता या विवशता के कारण महिलाओं की संख्या अनुपात में पुरुषों से कम रह जाती है। इसके लिए युवाओं को दहेज प्रथा और आरक्षण के खिलाफ संगठित आवाज उठाने की आवश्यकता है। मौके पर उपस्थित भाजपा विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि संजय जोशी ने आदिवासी समाज से प्रेरणा लेने की बात कहकर सर्वप्रथम झारखंड की संस्कृति को सर्वोच्च सम्मान दिया है।

इन्हें किया गया सम्मानित

इस मौके पर सफलता का परचम लहरा रहीं महिलाओं को आयोजक संस्था द्वारा स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इनमें शिक्षाविद डॉ। शुक्ला मोहंती, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज अरुणा मिश्रा व उनकी बहन तरुणा मिश्रा, बेटी-बचाओ अभियान से जुड़ीं समाधान संस्था की अध्यक्ष पूनम विग, द्रोणाचार्य सम्मान से अलंकृत तीरंदाज सह कोच पूर्णिमा महतो व अन्य महिलाएं शामिल थीं।