-एबीसी ने सेंटर फॉर एक्सलेंस में काल्पनिक व वास्तविक विषय पर आयोजित की कार्यशाला

-अंतरराष्ट्रीय लेखक व गार्जियन न्यूजपेपर के स्तंभकार हैं इयान जैक

JAMSHEDPUR: एसोसियेशन ऑफ ब्रिटिश काउंसिल (एबीसी) जमशेदपुर की ओर से सेंटर फॉर एक्सलेंस में काल्पनिक व वास्तविक विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय लेखक व गार्जियन न्यूजपेपर के स्तंभकार इयान जैक, एबीसी की अध्यक्षा डा। अनिता गुप्ता, पूर्वी भारत ब्रिटिश काउंसिल के कार्यक्रम हेड समरजीत गुहा विशेष तौर पर मौजूद थे। इसमें एबीसी जमशेदपुर चैप्टर के कई प्रमुख पदाधिकारी व सदस्यों ने अपनी भागीदारी दी।

काल्पनिक व वास्तविक विषयों पर प्रकाश डाला

इयान जैक ने काल्पनिक व वास्तविक विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने खुद के लिखे हुए उपन्यासों व किताबों का जिक्र किया। उन्होंने ने कहा कि 70 की दशक का भारत व वर्तमान में काफी बदल गया है। सबसे बड़ी बात भारतीयों की सोच में बदलाव हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में ब्रिटेन की तुलना में प्रिंट मीडिया का फ्यूचर अच्छा है। युवाओं को उत्साहित करते हुए जैक ने कहा कि समाज को मीडियाकर्मियों से काफी उम्मीदें हैं। युवा सोच उसे पूरा करने में अपनी ऊर्जा लगा सकता है। भारत तो वैसे भी युवाओं का देश है। मीडिया में सबसे ज्यादा युवा सेवा दे रहे हैं। जमशेदपुर की साफ-सफाई और हरियाली की चर्चा भी जैक ने अपने संबोधन में किया। कार्यक्रम का संचालन मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल आशु तिवारी ने किया। मौके पर नंदिनी शुक्ला, एसएन मेहरा, प्रमोद दुबे, फादर सेबेस्टीयन, जयंती सहित कई प्रमुख लोग मौजूद थे।