5द्धड्ड5ड्डह्मद्बढ्डड्डद्दद्ध : बरही थाना पंचमाधव गांव स्थित जीटी रोड पर एक साइकिल सवार को ट्रक को रौंदते हुए पास के गंगटाही पुल में करीब 40 फीट गढ्डे में जा गिरा। हादसे में घटना स्थल पर ही साइकिल पर सावर कोरियाडीह गांव रेवा महतो के 40 वर्षीय पुत्र किशोर महतो की दर्दनाक मौत हो गई। वह राजमिस्त्री का कार्य करता था। वहीं उक्त ट्रक का चालक बोकारो, चंद्रपुरा थाना अंतर्गत तुरीयो गांव के निवासी तिलकधारी उर्फ तुलेश्वर महतो व उसके ही गावं का रहने वाला खलासी धर्म उर्फ धरमू सिंह घायल हो गया। उक्त दोनों घायल चालक को बरही अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल रेफर किया गया। उक्त ट्रक में कोयला लदा था।

ऐसे हुआ हादसा

मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे वे अपने घर से हरला गांव मजदूरी करने साईकिल से जा रहा था। इसी बीच पीछे से आ रही उक्त ट्रक उसे अपने चपेट में ले लिया। ट्रक साइकिल समेत कुछ दूरी तक घसीटते हुए पास के लोहे के गाड वाल को तोड़ते हुए उक्त पुल के नीचे गिर गया। घटना में मृतक किशोर महतो का शरीर कई भाग में बंट गया। शरीर कई अलग अलग भाग में कट कर के मांस लोथों में बदल कर जहां तहां बिखर गया।

आक्त्रोशित ग्रामीणाें ने किया सड़क जाम:

हादसा की खबर सुनते ही बरही थाना प्रभारी रामपूजन सिंह दल बल के साथ पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों ने फोरलेन केदोनों तरफ की मार्ग को जाम कर दिया। जाम स्थल पर बरही बीडीओ सह सीओ विवेक कुमार मेहता, डीएसपी सुनील कुमार रजवार आदि कई प्रशासनिक पदाधिकारी पहुंचे। करीब तीन घंटे तक जाम रहा। अधिकारियों ने आस पास के प्रबुद्ध नागरिकों के सहयोग से जाम हटवाया।