-अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का कब्जा

-अध्यक्ष के लिए बाघराय व हीरामणि को शिकस्त दी

JAMSHEDPUR: जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पदों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों का कब्जा हो गया है। बुलूरानी सिंह जिला परिषद अध्यक्ष और राजकुमार उपाध्यक्ष बने हैं। अध्यक्ष पद के लिए बुलूरानी सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बाघराय मार्डी को चार मतों से हराया, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए राजकुमार सिंह ने झामुमो समर्थित उम्मीदवार स्वपन महतो को क्7 वोटों से करारी शिकस्त दी। डीसी ऑफिस स्थित जिला सभागार में हुए इस चुनाव में जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार थे। जमशेदपुर प्रखंड से जिला परिषद वार्ड संख्या क्0 की जिला परिषद सदस्य बुलूरानी सिंह, मुसाबनी प्रखंड के जिला परिषद वार्ड संख्या क्8 से जिला परिषद सदस्य बाघराय मार्डी और पोटका प्रखंड के जिला परिषद वार्ड संख्या क्ब् से जिला परिषद सदस्य हीरामणि मुर्मू ने नामांकन दाखिल किया।

आधे घंटे तक वोटिंग

तकरीबन आधे घंटे तक चली वोटिंग के बाद बुलू रानी सिंह को क्ब् वोट मिले जबकि बाघराय मार्डी को क्0 मत हासिल हुए। हीरामणि मुर्मू को सिर्फ तीन वोट मिले। इनमें एक वोट उनका खुद का था। ढाई बजे से जिला परिषद उपाध्यक्ष पद का चुनाव शुरू हुआ। इसमें राजकुमार सिंह और जिला परिषद वार्ड संख्या एक से जिला परिषद सदस्य स्वपन महतो ने नामांकन दाखिल किया। चुनाव में राजकुमार को ख्ख् जबकि स्वपन महतो को महज पांच मत हासिल हुए। इस तरह राजकुमार ने क्7 मतों से जीत दर्ज की। जिला परिषद अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की प्रक्रिया सुबह क्0.00 बजे शुरू हुई। यह प्रक्रिया जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी डॉ अमिताभ कौशल, विशेष पर्यवेक्षक भूतत्व व खनन विभाग के संयुक्त सचिव संजय कुमार सिन्हा और सहायक निर्वाचन अधिकारी अपर उपायुक्त सुनील कुमार की देखरेख में चली।