-153 नए केस मिले, 60 लोगों ने कोरोना को मात भी दी

सक्रिय मरीज : 2765

अब तक स्वस्थ : 2716

कोरोना के कुल मामले : 5552

अबतक मौत : 49

रांची: रांची एक बार फिर राज्य का सबसे संक्रमित जिला बन गया है। रविवार को यहां सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 449 हो गई, दूसरे स्थान पर पूर्वी सिंहभूम है जहां 426 सक्रिय केस हैं। संक्रमित मामले जब मिलने शुरू हुए थे तब रांची में ही सर्वाधिक संक्रमण था लेकिन फिर यहां हालात सुधरे। अब एक बार फिर रांची में तेजी से मामले बढ़ने लगे हैं। मौतों की बात करें तो इस मामले में भी रांची की स्थिति सबसे खराब है। रविवार को यहां दो मौतें और हो गई, यहां अब तक नौ लोगों की जान कोरोना ले चुकी है।

रविवार को भी राज्य के लगभग सभी जिलों में कोरोना के मरीज मिले हैं। हालांकि चिकित्सकों एवं लैब तकनीशियन के संक्रमित होने से रिम्स की लैब में रविवार को जांच नहीं हुई। इसके बाद भी शाम तक 142 नए मरीज मिल गए थे। रांची में 32, हजारीबाग में 26, लोहरदगा में 25, पूर्वी सिंहभूम में 25, धनबाद में दस, गुमला में छह, कोडरमा तथा साहिबगंज में पांच-पांच, देवघर तथा गिरडिीह में चार-चार, बोकारो तथा गढ़वा में तीन-तीन, दुमका में दो, रामगढ़, गोडडा तथा खूंटी में एक-एक नए मरीज मलिे। हालांकि रवविार को 60 मरीज स्वस्थ भी हुए। इनमें रांची के 22, गोड्डा के नौ, देवघर के सात, पूर्वी संिहभूम तथा पाकुड़ के छह-छह, पलामू तथा प। सिंहभूम के तीन-तीन, रामगढ़ के दो, धनबाद तथा खूंटी के एक-एक मरीज शामिल हैं।

वहीं, रविवार को रिम्स में इलाजरत दो मरीजों की मौत हो गई। बताया जाता है कि इनमें से एक मरीज धनबाद का था। 68 वर्षीय वह मरीज गंभीर रूप से निमोनिया से ग्रसित था। वहीं, रांची के सुखदेवनगर निवासी एक बुजुर्ग की भी मौत हो गई। पहले से ही हृदय की बीमारी से जूझ रहे इस मरीज को रविवार को सुबह में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। कोरोना की वर्तमान हालात की बात करें तो राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या अब बढ़कर 2770 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले 5552 पहुंच गए हैं। राहत की बात यह है कि इनमें 2716 स्वस्थ भी हुए हैं।