- राज्य के 18 जिलों में 137 नए संक्रमितों की पहचान

- 14 जिलों के 159 लोगों ने दी कोरोना को मात

रांची: रांची और जमशेदपुर में रविवार को भी सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। केवल इन्हीं दो जिलों में दस से ज्यादा मरीजों की पुष्टि हुई। रांची में जहां संक्रमण के 70 मामले सामने आए, वहीं जमशेदपुर में 16 संक्रमितों की पुष्टि हुई। इस बीच राज्य के 14 जिलों के 159 लोगों ने दी कोरोना को मात दी।

कहां से मिले कितने मरीज

झारखंड में रविवार की रात जारी रिपोर्ट के अनुसार 137 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। इसमें रांची से 70, बोकारो से 3, चतरा से 1, देवघर से 4, धनबाद से 9, दुमका से 1, पूर्वी सिंहभूम से 16, गढ़वा से 4, गुमला से 5, हजारीबाग से 4, जामताड़ा से 5, कोडरमा से 2, लातेहार से 2, पाकुड़ से 2, पलामू से 4, रामगढ़ से 1, साहिबगंज से 1, पश्चिमी सिंहभूम से 3 संक्रमित शामिल हैं।

1601 एक्टिव केसेज

राज्य में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण के 115529 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें 112893 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 1035 की मौत भी हो चुकी है। इस प्रकार अब राज्य भर में 1601 एक्टिव केसेज बचे हैं। रविवार को केवल गुमला जिले से एक संक्रमित की मौत की पुष्टि हुई। एक्टिव केसेज के मामले में रांची सबसे ऊपर है। यहां अब भी 794 एक्टिव केसेज हैं।