- राज्य के सभी 24 जिलों में मिले कोरोना के इन्फेक्टेड मरीज
- 11314 हुआ संक्रमितों का आंकड़ा, दो की मौत
एक्टिव - 6894
स्वस्थ हुए - 4314
कुल मामले - 11314
मौत - 106
रांची: राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या हर दिन नए रिकॉर्ड तोड़ रही है। शुक्रवार को राज्य सभी 24 जिलों से नए मरीजों की पहचान हुई। कुल 826 नए मरीज मिले हैं। पहली बार ऐसा हुआ है, जब एक भी जिले में मरीज न मिला हो। शुक्रवार को रांची में 83 नए मरीजों की पहचान हुई। वहीं दो जिले देवघर और गिरिडीह में आंकड़ा सौ के पार पहुंच गया।
167 ने दी कोरोना को मात
अच्छी खबर यह है कि राज्य के 10 जिलों से 167 लोगों ने कोरोना को मात भी दी। सभी स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इनमें रांची के 29 लोग भी शामिल हैं। वहीं पलामू के 38, बोकारो के 35, जमशेदपुर के 21, लोहरदगा के 18, सरायकेला के 7, दुमका व कोडरमा के 6-6, गिरिडीह के 5 और खूंटी के दो लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली। इन सभी को डिस्चार्ज किया गया। दूसरी ओर, रांची और चतरा से एक-एक मरीज की मौत भी हुई।
इन जिलों से मिले नए मरीज
शुक्रवार को रांची से 83, बोकारो से 29, चतरा से 46, देवघर से 131, धनबाद से 15, दुमका से 41, पूर्वी सिंहभूम से 70, गढ़वा से 3, गिरीडीह से 154, गोड्डा से 20, गुमला से 36, हजारीबाग से 7, जामताड़ा से 14, खूंटी से 3, कोडरमा से 43, लातेहार से 30, लोहरदगा से 3, पाकुड़ से 7, पलामू से 8, रामगढ़ से 19, साहेबगंज से 5, सराईकेला से 15, सिमडेगा से 23, पश्चिमी सिंहभूम से 20 नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव का कुल आंकड़ा 11314 हो गया है। हालांकि, 6894 सक्रिय केस बचे हैं। वहीं 4314 ठीक हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 106 लोगों की मौत हुई है।