RANCHI: राजधानी में गिरता पारा ठंड के साथ कनकनी बढ़ा रहा है। रांची से सटे कांके में शनिवार को मिनिमम टेम्परेचर पांच डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, रांची में दिन का टेम्परेचर ख्ब्.ख् डिग्री रिकार्ड किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के रांची सेंटर में पोस्टेड मौसम विज्ञानी उपेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन बन रहा है उससे दिन के टेम्परेचर में गिरावट आएगी और रात का टेम्परेचर थोड़ा बढ़ेगा। पछुआ हवा से बढ़ी कनकनी श्री श्रीवास्तव ने बताया की पहाड़ों से होकर आ रही हवाओं से कनकनी अधिक महसूस हो रही है। हवाओं की रफ्तार अभी दस से पंद्रह किमी प्रति घंटा है। यह रफ्तार बढ़ेगी तो लोगों को कनकनी और महसूस होगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शनिवार को रांची में सुबह के समय आपेक्षिक आद्रता 70 परसेंट और शाम में ब्8 परसेंट थी। ऐसा रहेगा मौसम दिन मैक्सीमम टेम्परेचर मिनिमम टेम्परेचर स्थिति 0फ् दिसंबर ख्ब् डिग्री 09 डिग्री सुबह में आंशिक कुहासा 0ब् दिसंबर ख्ब् डिग्री 09 डिग्री आसमान साफ रहेगा 0भ् दिसंबर ख्ब् डिग्री क्0 डिग्री आसमान साफ रहेगा 0म् दिसंबर ख्फ् डिग्री क्क् डिग्री आसमान साफ रहेगा 07 दिसंबर ख्फ् डिग्री क्क् डिग्री आंशिक बादल रहेंगे 08 दिसंबर ख्फ् डिग्री क्क् डिग्री आंशिक बादल रहेंगे । वर्जन- पछुआ हवाओं के असर से लोगों को ठंड अधिक महसूस हो रही है। बंगाल की खाड़ी में एक डिप्रेशन बन रहा है उससे दिन का टेम्परेचर तो घटेगा पर रात का एक से दो डिग्री बढ़ जाएगा। -उपेंद्र श्रीवास्तव, मौसम विज्ञानी, भारत मौसम विज्ञान विभाग, रांची केंद्र