RANCHI: पहली बार ऑनलाईन एडमिशन लेने के फेरे में बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स के आवेदन पेंडिंग खाते में चले गए हैं। टेक्नोलॉजी से अनजान स्टूडेंट्स को साईबर कैफे की दौड़ तो लगानी ही पड़ रही है साथ ही फॉर्म लेकर दफ्तरों के चक्कर भी काटने पड़ रहे हैं, सो अलग। आलम यह है कि अब तक कुल 72 हजार 831 फॉर्म पेंडिंग में पड़े हैं। इन पेंडिंग फॉर्म में यूजी के 50 हजार 399 फॉर्म हैं तो पीजी के 22 हजार 432 फॉर्म हैं। यूजी में अब तक कुल 41 हजार 879 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि पीजी में कुल आवेदनों की संख्या 17 हजार 746 है। यूजी और पीजी में सबसे ज्यादा पेंडिंग फॉर्म की संख्या जेएन कॉलेज धुर्वा की है, जहां यूजी के 858 और पीजी के 178 फॉर्म पेंडिंग हैं।

किस कॉलेज में कितने मिले, कितने पेंडिंग

पीजी

कॉलेज- फॉर्म मिले- पेंडिंग

केओ कॉलेज, गुमला- 837-896

एसएस मेमोरियल- 356-569

डोरंडा कॉलेज- 3358-4729

मारवाड़ी कॉलेज- 2581-3547

जेएन कॉलेज- 123-178

रांची वीमेंस कॉलेज- 1986-2445

पीजी विभाग - 6775-7983

बीएनजे कॉलेज, सिसई- 169-176

केसीबी कॉलेज बेड़ो- 623-694

आरएलएसवाई- 404-584

बीएस कॉलेज, लोहरदगा- 534-627

यूजी

कॉलेज- फॉर्म मिले- पेंडिंग

मांडर कॉलेज- 1507-1680

मारवाड़ी कॉलेज- 12298-14891

पीपीके कॉलेज बुंडू- 2879-3241

रांची वीमेंस कॉलेज- 6766-8199

आरएलएसवाई- 1401-2119

सिमडेगा कॉलेज - 880-925

एसएस मेमोरयिल-2083-2729

बिरसा कॉलेज -2245-2454

बीएनजे कॉलेज सिसई- 715-753

बीएस कॉलेज लोहरदगा- 3016-3605

डोरंडा कॉलेज- 3876-5031

केसीबी, बेड़ो- 1264-1387

केओ कॉलेज गुमला- 2302-2527