रांची (ब्यूरो) । भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से चेन्नई के एस.आर.एम। विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अलग अलग प्रदेशों से भाजयुमो के युवा कार्यकर्ताओं ने प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम में युवा भारत के राज्य और संघ तथा राज्यक्षेत्र के मंत्री और सांसद के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में युवा और खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार,सुरक्षा पर्यावरण संरक्षण आदि जैसे राष्ट्रीय महत्व के विभिन्न विषयों पर बहस, चर्चा और प्रस्तुति दी गई।

अपना पक्ष रखा

इनमें झारखंड से भाजयुमो प्रदेश के मंत्री अजातशत्रु शत्रु, शामिल हुए। उन्होंने प्रश्नोत्तर काल और राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपना पक्ष रखा। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद प्रदेश मंत्री अजातशत्रु ने कहा कि पहला राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम में शामिल होना गौरव का क्षण रहा। इसके लिए वे भाजयुमो राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजयुमो की एक अद्भुत पहल है, जो युवा शक्ति को देश के विकास और प्रगति के बारे में अपने विचार व्यक्त करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। भाजयुमो के युवा कार्यकर्ता राजनीति में प्रतिनिधित्व करते हैं। युवा केवल लाभार्थी ही नहीं, बल्कि हमारे देश के विकास में भागीदार भी हैं। ऐसे कार्यक्रम युवा कार्यकर्ताओं की अभिव्यक्ति को मुखर करने, अनेक राष्ट्रीय मुद्दों पर अनुसंधान करने और संसदीय प्रक्रियाओं को समझने में बहुत बड़ी मददगार साबित होगा।

नड्डा ने उद्घाटन किया

कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं राष्ट्रीय युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चूक, लोकसभा मुख्य सचेतक राकेश सिंह, प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, संबित पात्रा, गुरुप्रकाश पासवान, शहजाद पूनावाला, लद्दाख के युवा सांसद जामयांग तिसरिंग, नमगयाल तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने किया।