रांची (ब्यूरो) : झारखंड की अग्रणी नाट्य संस्था एक्सपोजर ने एलइबीबी हाई स्कूल के मिनी थियेटर में अशोक पागल स्मृति नाट्य महोत्सव के दूसरे दिन अशोक पागल द्वारा लिखित नाटक कैनवास की मौत का शानदार मंचन किया. इस नाटक की परिकल्पना एवं निर्देशन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली के स्नातक संजय लाल ने किया।

नाटक कैनवास की मौत एक चित्रकार और उसकी प्रेमिका की प्रेम कहानी पर आधारित है। नाटक में कठपुतलियों की भूमिका सनी देवगाम और आंचल चौधरी ने बहुत ही खूबसूरत अंदाज में अपने-अपने किरदार को निभाया, जबकि दो प्रेमियों के किरदार में चित्रकार रवि की भूमिका कमलेश गोप ने और उसकी प्रेमिका मोना की भूमिका मे आकांक्षा चौधरी ने खूबसूरत ढंग मे अपने प्रेम को दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया। अनंत का किरदार अनूप ठाकुर ने बखूबी निभाया।

अशोक पागल की स्मृति में

नृत्य संयोजन दिव्या गुप्ता ने किया। प्रकाश परिकल्पना निमेश कुमार की थी। कॉस्टयूम डिजाइन सुनीता लाल द्वारा की गई। मंच सज्जा शरद प्रभाकर, संगीत का संयोजन स्वेतांग सागर और मुख स'जा अंकिता और पवन ने किया। नाटक को दर्शकों ने खूब सराहा। नाट्य संस्था वसुंधरा आट्र्स की ओर से अशोक पागल की स्मृति में यह नाट्य महोत्सव शहर के नाट्य संस्थाओं के सहयोग से आयोजित किया गया है।

डीएवी बरियातू की टीम को तीसरा स्थान

भारत विकास परिषद द्वारा भारत को जानो कार्यक्रम के अन्तर्गत राष्ट्र समूह गान प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल बरियातू की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रथम स्थान पर डीपीएस, दूसरे स्थान पर ब्रिजफोर्ड स्कूल रांची की टीम रही। समूह गान प्रतियोगिता में आठ विद्यार्थियों ने संगीत शिक्षक के संग हिस्सा लिया। विद्यार्थियों में 12वीं कक्षा के अनुराग पाठक, एकता कुमारी सिंह, शुभांगी ठाकुर, 11वीं कक्षा का अंकित कुमार रॉय, 8वीं कक्षा की कृतिका पांडेय, वामसी पांडेय और अनुष्का शर्मा और शिक्षकों में संचिता मुखर्जी और अभिमन्यु कुमार पाठक ने भाग लिया। प्रिंसिपल विनय कुमार पाण्डेय ने प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीयता हमारा नैसर्गिक गुण होना चाहिए। हमारे देश की संस्कृति एवं मूल्य अनमोल धरोहर एवं सार्वकालिक हैं। इसे अक्षुण्ण रखना हम सबका कर्तव्य है।